बॉलीवुड

'ये हमारा इतिहास है', Ramayana में काम करने पर रवि दुबे ने तोड़ी चुप्पी

  • Authored by: अभय
  • Updated Jun 24, 2026, 12:22 PM IST

Ravie Dubey on Ramayana: एक्टर रवि दुबे ने अभी हाल ही में फिल्म रामायण को लेकर बात की। इस दौरान रवि दुबे ने इस दौरान कुछ ऐसा बयान दिया, जिसको लेकर खूब चर्चा हो रही है।

Image

एक्टर रवि दुबे ने फिल्म को लेकर कही ये बात (Image Source: IMDb)

Ravie Dubey on Ramayana: बॉलीवुड के जाने-माने स्टार रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म रामायण (Ramayana) को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। रणबीर कपूर की इस फिल्म से जुड़े एक के बाद एक अपडेट सामने आ रहे हैं। कुछ समय पहले फिल्म रामायण का धांसू टीजर रिलीज हुआ था, जिसे काफी पसंद किया गया था। इन सब के बीच फिल्म में लक्ष्मण का रोल निभाने वाले एक्टर रवि दुबे (Ravie Dubey) का एक नया बयान सामने आया है। इस दौरान रवि दुबे ने फिल्म रामायण को को लेकर बयान दिया। तो चलिए जानते हैं कि रवि दुबे ने इस दौरान क्या बोला है।

रवि दुबे ने कही ये बात

एक्टर रवि दुबे एक बार फिर से चर्चा में हैं। इसकी वजह रवि दुबे का अभी हाल ही में सामने आया एक बयान है। Himanshu Roy Legacy Awards 2026 में रवि ने फिल्म पर बात की। अपनी तैयारी के बारे में ज्यादा कुछ बताए बिना उन्होंने कहा कि ये कहानी भारत की सांस्कृतिक विरासत का अहम हिस्सा है, इसलिए इसके साथ पूरा न्याय करना जरूरी है। फिल्म में अपने अनुभव को लेकर रवि ने कहा, 'भारत और रामायण एक-दूसरे से अलग नहीं हैं, दोनों एक ही हैं। जहां तक तैयारी की बात है, उस पर बाद में बात करेंगे। ये हमारा इतिहास है, हमारी धरोहर है। हम अपनी पूरी क्षमता के साथ इस पर जितना अच्छा काम कर सकते हैं, उतना करेंगे और इसके साथ न्याय करने की कोशिश करेंगे। ये मेरे लिए शानदार अनुभव रहा है। हम इस फिल्म को पूरी आस्था के साथ बना रहे हैं। आप भी भरोसा रखिए और इंतजार कीजिए।'

कब रिलीज होगी रामायण?

नितेश तिवारी के डायरेक्शन में बन रही फिल्म रामायण दिवाली 2026 को बड़े पर्दे पर दस्तक देगी। इस फिल्म में रणबीर कपूर के साथ रवि दुबे, साई पल्लवी, सनी देओल और यश अहम रोल में हैं। रवि दुबे के बयान को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।

Abhay
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें
End of Article