Ramayana Release Update: नितेश तिवारी की बिग बजट फिल्म रामायण रिलीज से पहले ही खूब चर्चा बटोर रही है। इस फिल्म को दो पार्ट में नितेश तिवारी रिलीज करने वाले हैं और पहले पार्ट पर काम लगभग पूरा हो चुका है। पहले पार्ट में रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor), यश और सई पल्लवी अहम भूमिका में नजर आएंगे। ये फिल्म मेकर्स दिवाली के मौके पर रिलीज करने वाले हैं, जिससे दर्शकों की दिवाली अमेजिंग होने वाली है, लेकिन अब दर्शकों को फिल्म दिवाली से पहले देखने का मौका मिल सकता है। दावा है कि मेकर्स रामायण (Ramayana) को दिवाली से पहले रिलीज करने की प्लानिंग बना रहे हैं। (ये भी पढ़ें: EXCLUSIVE: 'अंदर का जाट बाहर आ जाता है' घमंडी के टैग पर Randeep Hooda ने तोड़ी चुप्पी)
कब रिलीज होगी रामायण
रणबीर कपूर और सई पल्लवी की फिल्म रामायण: पार्ट वन सिनेमाघरों में 30 अक्टूबर को रिलीज होने वाली है, लेकिन अब दावा किया जा रहा है कि मेकर्स इस फिल्म को रिलीज डेट से एक हफ्ते पहले सिनेमाघरों में लाने की प्लानिंग बना रहे हैं, जो बिजनेस स्ट्रेटजी से फिल्म के लिए बहुत बड़ा कदम साबित होगा। बॉलीवुड हंगामा की एक रिपोर्ट सामने आया है, जिसमें सूत्र ने बताया कि फिल्म के निर्माता नमित मल्होत्रा चाहते हैं कि फिल्म दिवाली से पहले अपनी पहचान बनाए। उनका मकसद फिल्म के बारे में अच्छी चर्चा करवाना है, ताकि दूसरे हफ्ते में फिल्म का कारोबार चरम पर पहुंच जाए। सूत्र ने यह भी कहा कि प्लानिंग सिर्फ दिवाली से पहले रिलीज करने की ही नहीं है, बल्कि अगले हफ्ते त्योहारों के माहौल का भी फायदा उठाने की है। दावा है कि मेकर्स के बीच अब चर्चा जारी है।(ये भी पढ़ें: 7 Dogs: बॉलीवुड के बाद हॉलीवुड में धमाल मचाएंगे Salman Khan, प्रीमियर से वायरल हुआ पोस्टर)
ramayana (photo credit- instagram)
