बॉलीवुड

22 साल बाद अक्षय कुमार संग काम करने पर Raveena Tandon ने तोड़ी चुप्पी, कहा- 'वो बिल्कुल नहीं बदले...'

Raveena Tandon on Akshay Kumar: अक्षय कुमार और रवीना टंडन की फिल्म वेलकम टू द जंगल आज बड़े पर्दे पर रिलीज हो गई। इस बीच रवीना टंडन ने अक्षय कुमार की दिल खोलकर तारीफ की है।

Image

रवीना टंडन ने की अक्षय कुमार की तारीफ (pic credit-instagram)

Raveena Tandon on Akshay Kumar: फिल्म वेलकम टू द जंगल आज बड़े पर्दे पर रिलीज हो गई। फिल्म में अक्षय कुमार (Akshay Kumar) और रवीना टंडन (Raveena Tandon) समेत कई बड़े स्टार्स नजर आ रहे है। खास बात तो ये है कि अक्षय और रवीना ने 22 साल बाद एक साथ काम किया है। इस बीच रवीना टंडन ने अक्षय कुमार संग काम करने को लेकर बात की है। इस दौरान रवीना टंडन ने अक्षय कुमार की दिल खोलकर तारीफ की है। आइए पूरी बात जानते है इस रिपोर्ट में... (टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें-Welcome To The Jungle: पहले दिन ही रॉकेट बन जाएगी अक्षय कुमार की मूवी, होगी बंपर कमाई)

रवीना टंडन ने की अक्षय कुमार की तारीफ

एएनआई को दिए इंटरव्यू में रवीना टंडन ने अक्षय कुमार की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि इतने सालों बाद भी अक्षय में कोई बदलाव नहीं आया है। वह आज भी पहले की तरह मेहनती, अनुशासित और अपने काम के प्रति पूरी तरह समर्पित हैं। रवीना ने कहा, 'इतने सालों बाद अक्षय के साथ काम करके बहुत अच्छा लगा। उनमें कुछ भी नहीं बदला है। वह बेहद मेहनती और अपने काम को लेकर पूरी तरह समर्पित हैं। सेट पर उनका फोकस और मेहनत साफ दिखाई देती है। उन्हें जो भी सफलता मिली है, वह अपनी कड़ी मेहनत की वजह से मिली है। वह किसी भी चीज को आसानी से नहीं पाते, बल्कि उसके लिए पूरी लगन से मेहनत करते हैं।' रवीना टंडन और अक्षय कुमार ने अपने करियर में कई हिट फिल्मों में साथ काम किया है। इनमें 'मोहरा', 'खिलाड़ियों का खिलाड़ी', 'दावा', 'कीमत', 'बरूद' और 'पुलिस फोर्स: एन इनसाइड स्टोरी' जैसी फिल्में शामिल हैं।

पहले दिन ही धमाल मचा देगी वेलकम टू द जंगल

ट्रेड वेबसाइट सैकनिल्क के शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक, फिल्म ने गुरुवार को हुए पेड प्रीव्यू से 3.75 करोड़ रुपये की कमाई की। वहीं, शुक्रवार शाम 7 बजे तक फिल्म ने 10.26 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया था। इस तरह पेड प्रीमियर की कमाई मिलाकर फिल्म की पहले दिन की कुल कमाई 14.01 करोड़ रुपये पहुंच गई। ऐसे में पहले दिन वेलकम टू द जंगल रॉकेट बनने वाली है। 'वेलकम टू द जंगल' साल 2007 में आई 'वेलकम' और 2015 में रिलीज हुई 'वेलकम बैक' का तीसरा भाग है। फिल्म में अक्षय कुमार और रवीना के अलावा सुनील शेट्टी, दिशा पाटनी, जैकलीन फर्नांडिस, लारा दत्ता, अरशद वारसी, परेश रावल, तुषार कपूर, श्रेयस तलपड़े समेत कई स्टार्स नजर आ रहे है।

एंटरटेनमेंट की ताजा ख़बरें (Entertainment News Hindi) पढ़ें हिंदी में और देखें बॉलीवुड न्यूज (Bollywood News in Hindi) की छोटी-बड़ी सभी खबरें Times Now Navbharat Live TV पर। और Friday OTT Release (Web Series) की ताजा जानकारी के लिए जुड़े रहें Times Now Navbharat से।

Kumar Sarash
कुमार सरसauthor

कुमार सरस टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और रोचक है, जो पाठकों को तुरंत जोड़ लेती है। कुमार सरस को बॉलीवुड, टीवी और OTT की ट्रेंडिंग खबरों पर काम करने में खास रुचि है। अब तक उन्होंने 2,500 से अधिक आर्टिकल्स लिखे हैं, जिनमें ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव अपडेट्स और एंटरटेनमेंट फीचर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article