बॉलीवुड

Dhurandhar 2 के 100 दिन पूरे होते ही खुशी से झूम उठे मेकर्स, लिखा- 'हौसला ईंधन बदला'

  • Authored by: अभय
  • Updated Jun 26, 2026, 07:40 PM IST

Dhurandhar 2 Sucess: एक्टर रणवीर सिंह (Ranveer Singh) की फिल्म धुरंधर 2 ने बॉक्स ऑफिस पर अपने 100 दिन पूरे कर लिए हैं। मेकर्स ने इस मौके पर एक पोस्ट शेयर कर फैंस को...

Image

धुरंधर 2 ने पूरे किए 100 दिन (Image Source: Dhurandhar 2 Movie)

Dhurandhar 2 Sucess: बॉलीवुड के जाने-माने स्टार रणवीर सिंह (Ranveer Singh) इन दिनों अपनी हाल ही में रिलीज हुई फिल्म धुरंधर 2 (Dhurandhar 2) को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर 2 बॉक्स ऑफिस पर लगातार शानदार प्रदर्शन कर रही है। अब फिल्म ने सिनेमाघरों में 100 दिन पूरे कर लिए हैं। इस खास मौके पर मेकर्स ने एक स्पेशल पोस्ट शेयर किया और दर्शकों का दिल से शुक्रिया अदा किया। तो चलिए जानते हैं कि मेकर्स अपनी इस पोस्ट में क्या लिखा है, जिसको लेकर सोशल मीडिया पर इतनी चर्चा हो रही है।

रणवीर सिंह ने शेयर किया पोस्ट

एक्टर रणवीर सिंह एक बार फिर से चर्चा में आ गए हैं। इसकी वजह रणवीर सिंह फिल्म धुरंधर 2 है। रणवीर सिंह की फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अपने 100 दिन पूरे कर लिए हैं। इस पर फिल्म के मेकर्स ने एक पोस्ट शेयर की है, जो खूब वायरल हो रही है। मेकर्स ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर फिल्म का पोस्टर शेयर करते हुए लिखा कि धुरंधर 2 ने थिएटर्स में 100 दिन पूरे कर लिए हैं। उन्होंने इस सफर को यादगार बनाने के लिए दर्शकों का आभार जताया। पोस्ट सामने आते ही फैंस ने कमेंट सेक्शन में फिल्म की जमकर तारीफ की और खुशी जताई।

फिल्म में किया इतना कलेक्शन

रणवीर सिंह की फिल्म इंडियन बॉक्स ऑफिस पर 1000 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर चुकी है। आदित्य धर के डायरेक्शन में बनी फिल्म धुरंधर 2 में रणवीर सिंह के साथ संजय दत्त, सारा अर्जुन, अर्जुन रामपाल और राकेश बेदी अहम रोल में नजर आ रहे हैं। फिल्म धुरंधर 2 के 100 दिन पूरे होने पर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।

Abhay
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें
End of Article