बॉक्स ऑफिस

'Baahubali 2' को धूल चटाने के लिए 'Dhurandhar 2' को चाहिए इतने करोड़, बन जाएगी इंडियन हाईएस्ट ग्रॉसर

Dhurandhar 2's Became Baahubali 2 Records: रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई कर रही है। यह मूवी आने वाले दिनों में प्रभास स्टारर 'बाहुबली 2' कों ध्वस्त कर देगी।

Image

'बाहुबली 2' को मात दे देगी 'धुरंधर 2' (Pic Credit: Instagram)

Dhurandhar 2's Became Baahubali 2 Records: आदित्य धर के निर्देशन में बनी फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई है। 19 मार्च के दिन सिनेमाघरों में दस्तक देने के बाद से लेकर अब तक यह मूवी हर दिन बॉक्स ऑफिस पर कमाई कर नए-नए रिकार्ड्स बना रही है। इस मूवी ने कई बड़ी-बड़ी फिल्मों के रिकार्ड्स को ध्वस्त किया है। खास बात यह है कि अब रणवीर सिंह स्टारर इस स्पाई थ्रिलर की नजर प्रभास और एस.एस. राजामौली की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'बाहुबली 2' पर है। 'धुरंधर 2' (Dhurandhar 2) को प्रभास स्टारर 'बाहुबली 2' (Baahubali 2) के बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड को तोड़ने के लिए इतने करोड़ रुपये की जरुरत है।

'धुरंधर 2' चटाएगी 'बाहुबली 2' को धूल

जियो स्टूडियोज ने 20 अप्रैल यानी सोमवार को 'धुरंधर 2' के ऑफिशियल बॉक्स ऑफिस आंकड़े साझा किए हैं। यह मल्टीस्टारर मूवी इस समय 5वें हफ्ते में एंट्री ले चुकी है। 32 दिनों में इसकी भारत में कुल कमाई 1153 करोड़ रुपये (नेट) रही है। इसका ग्रॉस टोटल 1360 करोड़ रुपये है। वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर यह मवी 1783 करोड़ रुपये कमाने में सफल रही है। Sacnilk के अनुसार प्रभास और एस.एस. राजामौली की साल 2017 में आई ब्लॉकबस्टर फिल्म ने दुनिया भर में 1788.06 करोड़ रुपये कमाए हैं। 'धुरंधर 2' जल्द ही 'बाहुबली 2' के रिकॉर्ड को ध्वस्त कर देगी। (इसे भी पढ़ें: Dhurandhar 2 OTT Release: रणवीर सिंह स्टारर के लिए फाइनल हुई 150 करोड़ की डील, जानिए कब और कहां होगी स्ट्रीम)

Ranveer Singh

Ranveer Singh

'बाहुबली 2' को पीछे करने के बाद रणवीर सिंह की 'धुरंधर 2' अब आमिर खान की 'दंगल' के वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड को तोड़ने की ओर बढ़ रही है। पहले स्थान पर आमिर खान की 2016 की फिल्म 'दंगल' का कब्ज़ा है। नितेश तिवारी द्वारा निर्देशित 'दंगल' का दुनिया भर में कुल कलेक्शन 2070.30 करोड़ रुपये है। (इसे भी पढ़ें: Ashneer Grover’s Biopic: आमिर खान के अपोजिट नजर आएंगी Shraddha Kapoor !! मेकर्स ने शुरू की तैयारियां)

जल्द ओटीटी पर आएगी 'धुरंधर 2'

रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर 2' को मेकर्स सिनेमाघरों में रिलीज करने के बाद अब ऑनलाइन स्ट्रीम कराने का फैसला ले चुके हैं। बताया जा रहा है कि रणवीर सिंह स्टारर के मेकर्स ने जियो हॉटस्टार के साथ 150 करोड़ रुपये की ओटीटी डील भी फाइनल की है। यह फिल्म मई के अंत या जून के फर्स्ट वीके में ऑनलाइन स्ट्रीम कराई जाएगी।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना ... और देखें

End of Article