बॉलीवुड

Drishyam 3: मोहनलाल की फिल्म से अलग होगी Ajay Devgn स्टारर की कहानी, डायरेक्टर ने तोड़ी चुप्पी

Abhishek Pathak on Ajay Devgn's Drishyam 3: अजय देवगन की फिल्म 'दृश्यम 3' का निर्देशन कर रहे अभिषेक पाठक ने बताया है कि हिंदी वर्जन साउथ एक्टर मोहनलाल की फिल्म से काफी अलग होने वाला है।

Image

मोहनलाल और अजय देवगन की फिल्में होंगी अलग (Pic Credit: Instagram)

Abhishek Pathak on Ajay Devgn's Drishyam 3: बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन की 'दृश्यम' फ्रेंचाइजी की तीसरी किस्त को बड़े परदे पर देखने के लिए हरकोई बेताब है। इस मूवी की शूटिंग जोरों-शोरों से चल रही है। ज्यादातर लोगों को ऐसा लग रहा था कि साउथ सुपरस्टार मोहनलाल की फिल्म 'दृश्यम 3' (Drishyam 3) और अजय देवगन (Ajay Devgn) स्टारर के हिंदी वर्जन में कोई बदलाव नहीं होगा। मागर अब खुद फिल्म के प्रोड्यूसर कुमार मंगत पाठक और डायरेक्टर अभिषेक पाठक ने ऐसी खबरों पर चुप्पी तोड़ दी है। उन्होंने बताया कि साउथ की 'दृश्यम 3' से अजय देवगन की हिंदी मूवी की कहानी एक जैसे नहीं होगी।

अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का हिंदी वर्जन होगा एकदम अलग

पिंकविला से बातचीत के दौरान कुमार मंगत पाठक और अभिषेक पाठक 'दृश्यम' फ्रेंचाइजी को लेकर खुलकर बात की और बताया कि हिंदी वर्जन किस तरह अलग होने वाला है। हिंदी वर्जन के बारे में बात करते हुए अभिषेक ने कहा, 'इस मूवी की शूटिंग पूरी कर ली गई है और कुछ पैचवर्क पर काम किया जा रहा है। यह मूवी 2 अक्टूबर को रिलीज होगी। लोगों के अंदर फिल्म की देखने का उत्साह भी है। लोग अभी मलयालम 'दृश्यम' में जो देख रहे हैं, वह अलग है। हिंदी दर्शकों के मैंने एकदम अलग ट्रैक तैयार किया है, जो उन्हें पसंद आएगा। मलयालम वर्जन में फैमिली ड्रामा पर ज्यादा ध्यान दिया गया है। वहीं दूसरी ओर हिंदी वर्जन का झुकाव फैमिली थ्रिलर की ओर है। जब ट्रेलर रिलीज होगा तो दर्शकों को पता चल जाएगा कि दोनों की कहानी में कितना अंतर है और दोनों का वर्ल्ड एकदम अलग है।' (इसे भी पढ़ें: Raja Shivaji Box Office: 11वें दिन Riteish Deshmukh की फिल्म ने दर्ज कराई 64% की गिरावट, देखें आंकड़े)

Mohanlal's Drishyam 3

Mohanlal's Drishyam 3

'दृश्यम 3' के क्लाइमेक्स पर बोले अभिषेक पठाक

अभिषेक पाठक ने आगे कहा, 'मैंने एक ड्राफ्ट लिखा था और उन्होंने भी एक ड्राफ्ट लिखा था। 'दृश्यम' को लखते हुए सबसे पहले आपको क्लाइमेक्स तय करना होता है। जब मैं हिंदी वर्जन लिख रहा था तो मेरे मन में ख्याल था कि अगर ऐसा हुआ तो उसके बाद क्या होगा? यही वह झटका है जो दर्शक सिनेमाघरों में महसूस करेंगे। चीजें फाइनल होने के बाद मैंने फिल्म को नीचे से शुरू किया। आप इस कहानी को सीधे क्रम में नहीं लिख सकते। आपको फिल्म की कहानी का अहम प्लॉट पता होना चाहिए। इसके बाद आप फिल्म की कहानी उसके इर्द-गिर्द तैयार करते हैं।' (इसे भी पढ़ें: Mouni Roy लेने जा रही हैं तलाक !! पति सूरज नांबियार को किया अनफॉलो और डिलीट किए सभी पोस्ट)

उन्होंने आगे बताया कि जब जीतू जोसेफ संग उनका काफी तालमेल था। दोनों ने एक-दूसरे के ड्राफ्ट को पढ़ा था। अभिषेक को जीतू का ड्राफ्ट इसलिए पसंद आया था क्योंकि उसमें मलयालम ड्रामा के तत्व ज्यादा मजबूत थे। यही वजह थी कि अभिषेक ने इसे वर्जन पर काम किया था। अभिषेक को भरोसा है कि मलयालम दर्शकों को यह बेहद पसंद आएगा। इसके बाद हमने हिंदी वर्जन के मुताबिक अपनी चीजें डेवलप की और उसी डायरेक्शन में आगे बढ़े।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article