बॉलीवुड

मशहूर प्रोड्यूसर और एक्टर धीरज कुमार का 79 वर्ष की उम्र में निधन, निमोनिया से थे ग्रस्त

Producer And Actor Dheeraj Kumar Dies At The Age Of 79: मशहूर प्रोड्यूसर और एक्टर धीरज कुमार का 79 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है। धीरज कुमार को निमोनिया हो गया था, वहीं मुंबई के कोकीलाबेन अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। बताया जा रहा है कि धीरज कुमार वेंटिलेटर पर थे।

Image

फोटो कैप्शन- जूम इंस्टाग्राम

Producer And Actor Dheeraj Kumar Dies At The Age Of 79: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर और प्रोड्यूसर धीरज कुमार का निधन हो गया है। धीरज कुमार ने 79 वर्ष की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह दिया। बताया जा रहा है कि धीरज कुमार निमोनिया से जूझ रहे थे और मुंबई के कोकीलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। हालांकि धीरज कुमार (Dheeraj Kumar) की तबीयत काफी नाजुक थी, साथ ही उनकी हालत इस कदर गंभीर थी कि वह वेंटिलेटर पर थे। धीरज कुमार के निधन से बॉलीवुड इंडस्ट्री को काफी झटका लगा है। उन्होंने हिंदी सिनेमा को कई हिट फिल्में दी हैं, जिसमें 'रोटी कपड़ा और मकान' से लेकर 'क्रांति' और 'हीरा पन्ना' जैसी फिल्में भी शामिल हैं।

प्रोड्यूसर व एक्टर धीरज कुमार (Dheeraj Kumar) के स्वास्थ्य को लेकर उनके परिवार ने कुछ वक्त पहले बयान जारी किया था, जिसमें उन्होंने बताया था कि धीरज कुमार की हालत काफी नाजुक है। लेकिन वे लगातार उनके जल्द से जल्द ठीक होने की कामना कर रहे हैं। धीरज कुमार के परिवार ने इस मुश्किल घड़ी में एक्टर की निजता का मान रखने की भी बात कही थी। बता दें कि धीरज कुमार ने 1970 के दशक में बॉलीवुड की दुनिया में कदम रखा था। लेकिन उन्होंने बॉलीवुड के साथ-साथ टीवी के कई पॉपुलर शोज को भी प्रोड्यूस किया था।

धीरज कुमार (Dheeraj Kumar) ने टीवी की दुनिया में पहला शो 1986 में प्रोड्यूस किया था, जिसका नाम 'कहां गए वो लोग' हैं। लेकिन इसके बाद उन्होंने टीवी की दुनिया को कई चर्चित शोज दिये, जिसमें 'श्री गणेश', 'घर की लक्ष्मी बेटियां', 'मायका', 'जय मां वैष्णोदेवी' और 'इश्क सुब्हान अल्लाह' शामिल हैं।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article