बॉलीवुड

लॉर्ड्स में कृति सेनन ने पक्का किया कबीर बहिया संग रिश्ता? मैचिंग आउटफिट में दिखा कपल

Kriti Sanon and Kabir Bahia Pics: बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ की वजह से चर्चा में बनी हुई है। काफी समय से लोग ये दावा कर रहे है कि कृति, कबीर बहिया नाम के शख्स को डेट कर रही है। इस बीच इन दोनों की एक तस्वीर सामने आई है, जो कि इंटरनेट पर छा गई है। आइए नजर डालते है इस फोटो पर..

Image

Kabir Bahia Instagram

Krtiti Sanon and Kabir Bahia Pics: बॉलीवुड इंडस्ट्री की पॉपुलर एक्ट्रेस कृति सेनन ने अपनी एक्टिंग से सभी का दिल जीत लिया है। एक्ट्रेस ने एक से एक फिल्मों में अपने अभिनय का जलवा बिखेरा है। प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ कृति की निजी जिंदगी भी काफी फिल्मी है। कृति की लाइफ में कई लोगों ने अपनी जगह बनाने की कोशिश की लेकिन सभी लोग नाकाम रहे। हालांकि, अब ऐसा लगता है कि कृति सेनन को अपना सपनों का राजकुमार मिल गया है। कुछ समय से कृति सेनन को लेकर ये चर्चा हो रही है कि वो कबीर बहिया को डेट कर रही है। अब एक ऐसी तस्वीर सामने आई है, जिससे ये साफ हो गया है कि कृति सेनन और कबीर बहिया एक दूसरे को अपना दिल दे चुके है।

कृति सेनन-कबीर बहिया की लेटेस्ट तस्वीर

भारत और इंग्लैंड के बीच इंग्लैंड के लॉर्ड्स में खेले गए टेस्ट मैच को देखने बॉलीवुड के कई बड़े सितारे पहुंचते थे। ऐतिहासिक मैच का लुत्फ कृति सेनन ने भी उठाया। हालांकि वो अकेले नहीं थी कृति के साथ उनके हमसफर भी मौजूद थे। दरअसल, कबीर बहिया ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट को अपडेट करते हुए एक स्टोरी लगाई है, जिसमें वो कृति सेनन के साथ पोज देते दिखाई दे रहे हैं। फोटो में कृति और कबीर मैचिंग आउटफिट में दिखाई दे रहे है। इन दोनों की ये तस्वीर इंटरनेट पर आग की तरह फैल रही है। लोग फोटो पर जमकर रिएक्ट कर रहे है। एक यूजर ने लिखा, 'अब तो ये मान लीजिए आप दोनों प्यार में है।' दूसरे ने लिखा, 'शादी कर लो जल्दी से।'

kriti sanon pic

kabir bahia instagram

इन सितारों संग जुड़ा था कृति सेनन का नाम

बताते चलें कि कबीर बहिया से पहले भी कृति सेनन ने कई लोगों को डेट किया था। इस लिस्ट में सुशांत सिंह राजपूत, कार्तिक आर्यन, प्रभास समेत कई सितारों के नाम शामिल है। कृति सेनन की अपकमिंग फिल्मों की बात करें तो ऐसा कहा जा रहा है कि वो रणवीर सिंह की अपकमिंग फिल्म डॉन 3 में नजर आएंगी। इससे पहले डॉन 3 से कियारा आडवाणी का नाम जड़ा था। हालांकि उन्होंने इस मूवी के लिए मना कर दिया था।

Kumar Sarash
कुमार सरसauthor

कुमार सरस टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और रोचक है, जो पाठकों को तुरंत जोड़ लेती है। कुमार सरस को बॉलीवुड, टीवी और OTT की ट्रेंडिंग खबरों पर काम करने में खास रुचि है। अब तक उन्होंने 2,500 से अधिक आर्टिकल्स लिखे हैं, जिनमें ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव अपडेट्स और एंटरटेनमेंट फीचर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article