बॉलीवुड

'इतने अच्छे पति देव मिले हैं' Govinda पर किए गए सुनीता आहूजा के कमेंट पर भड़की Poonam Pandey

  • Authored by: अभय
  • Updated Aug 20, 2026, 05:50 PM IST

Poonam Pandey on Govinda-Sunita Ahuja Controversy: गोविंदा और सुनीता आहूजा की शादीशुदा जिंदगी एक बार फिर चर्चा में है। अब इस विवाद में पूनम पांडे की एंट्री हुई है, जिन्होंने गोविंदा का खुलकर समर्थन किया।

Image

पूनम पांडे ने कही ये बात (Image Source: IMDb)

Poonam Pandey on Govinda-Sunita Ahuja Controversy: बॉलीवुड एक्टर गोविंदा (Govinda) और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा (Sunita Ahuja) की पर्सनल लाइफ को लेकर पिछले कुछ समय से लगातार खबरें सामने आ रही हैं। अभी हाल ही में रिपोर्ट सामने आई थी सुनीता आहूजा ने गोविंदा से तलाक लेने के लिए कोर्ट में अर्जी डाली है। जिसके बाद बी-टाउन में हलचल मच गई। लेकिन कुछ समय बाद ही सुनीता आहूजा ने अपनी ये अर्जी वापस ले ली। अब इस मुद्दे पर एक्ट्रेस पूनम पांडे (Poonam Pandey) ने भी अपनी बात रखी है। पूनम ने गोविंदा का खुलकर समर्थन करते हुए सुनीता आहूजा की कुछ बयान पर सवाल उठाए हैं।

पूनम पांडे ने दिया गोविंदा का साथ

गोविंदा और सुनीता आहूजा एक बार फिर से खबरों में है। इसकी वजह पूनम पांडे का अभी हाल में दिया बयान है। मीडिया से बात करते हुए पूनम पांडे ने कहा कि 'गाली मत दो यार। इतने अच्छे पति देव मिले हैं, तुमको गोविंदा मिला है। क्या बात कर रहे हो? पहले से नहीं पता था क्या के वो इतने बड़े स्टार हैं? जब पूछा गया कि क्या वो गोविंदा का समर्थन कर रही हैं, तो एक्ट्रेस ने तुरंत कहा, 'मैं गोविंदा का समर्थन करूंगी, सर। 100 फीसदी समर्थन करुंगी। मैं तो उनको कहूंगी, जो गाली दे रहा है, उनको थोड़ी ना करूंगी। गोविंदा के साथ एयरपोर्ट स्पॉटिंग के वायरल होने के बाद कोमल पर सुनीता आहूजा की 'शुगर डैडी' वाली कमेंट पर पूनम ने कहा, 'ये कुछ भी है। पीठ पीछे थोड़ा घूम रहे थे, एयरपोर्ट पर थे।'

पहले भी आई थी तलाक की खबरें

ऐसा पहली बार नहीं है जब गोविंदा और सुनीता आहूजा के तलाक की खबरें सामने आ रही है। पहले भी दोनों के बीच विवाद की खबरें सामने आई थी। जिसके बाद माना जा रहा था दोनों जल्द ही तलाक लेने वाले हैं। लेकिन बाद में सब ठीक हो गया था। पूनम पांडे के बयान को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।

Abhay
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें
End of Article