Govinda-Sunita Ahuja Controversy: बॉलीवुड एक्टर गोविंदा (Govinda) और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा (Sunita Ahuja) पिछले कुछ समय से अपनी निजी जिंदगी को लेकर लगातार सुर्खियों में हैं। दोनों के रिश्ते को लेकर कई तरह की बातें सामने आती रही हैं और अब इस मामले में एक नया अपडेट सामने आया है। सुनीता आहूजा ने गोविंदा के खिलाफ दायर तलाक की अर्जी वापस ले ली है। इस खबर की पुष्टि गोविंदा के मैनेजर शशि सिन्हा (Shashi Sinha) ने की है। तो चलिए जानते है कि गोविंदा के मैनेजर शशि सिन्हा ने इस मुद्दे पर आपनी क्या राय रखी है, जिसको लेकर इतनी चर्चा हो रही है।
TimesNow NavBharat पर ये Entertainment News भी पढ़ें:Sunita Ahuja ने तलाक केस लिया वापस, नहीं होगा Govinda का तलाक
गोविंदा के मैनेजर ने कही ये बात
एक्टर गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा की जोड़ी एक बार फिर के खबरों में है। इसकी वजह गोविंदा के मैनेजर शशि सिन्हा का अभी हाल ही में दिया एक इंटरव्यू है। इस दौरान शशि सिन्हा ने सुनीता आहूजा के कोर्ट जाने पर सवाल किया है। NDTV से बात करते हुए शशि सिन्हा ने कहा कि 'जाने की जरूरत नहीं थी। घर की बातें घर में रहकर, बैठकर और आपस में बात करके बहुत सारी चीजें सुलझ जाती हैं। आज वापस लेना था, तो किया ही क्यों था? इस बात का मुझे दुख हो गया। क्यों फिर तमाशा हम लोग बन गए। परिवार के बीच की उलझन और गलतफहमियां साथ बैठकर बात करने से दूर हो सकती हैं। परेशानियां बड़ी हो सकती हैं, लेकिन उन्हें सुलझाना नामुमकिन नहीं होता। भगवान सबको सद्बुद्धि दें, सब लोग बुद्धि से चलें। बस यही अच्छा है।'
TimesNow NavBharat पर ये Entertainment News भी पढ़ें:"किसके अंदर इतनी ताकत...", Govinda ने सेट पर लेट आने की आदत का यूं किया बचाव
कोमल रानी स्वर्णकार के चलते हुआ विवाद
अभी हाल ही में गोविंदा का एक वीडियो सामने आया था, जिसमें वो एक्ट्रेस कोमल रानी स्वर्णकार के साथ एयरपोर्ट पर नजर आए थे। जिसे देखने के बाद सुनीता आहूजा भड़क गईं। गोविंदा और सुनीता आहूजा के बीच सोशल मीडिया पर जंग शुरू हो गई। इन सब के बीच सुनीता आहूजा फैमिली कोर्ट के बाहर भी नजर आई थीं।
