टीवी मसाला

'शांति से जीने दो', Eisha Singh संग ब्रेकअप की खबरों पर Avinash Mishra ने तोड़ी चुप्पी, धोखा देने का लगा है आरोप

Avinash Mishra Reaction On Breakup News: अविनाश मिश्रा और ईशा सिंह की ब्रेकअप की खबरें सामने आई हैं, जिस पर अब अविनाश ने रिएक्ट किया है। उनका पोस्ट वायरल हो रहा है।

Image

avinash mishra-eisha singh (photo credit- instagram)

Avinash Mishra Reaction On Breakup News: टीवी इंडस्ट्री के पावर कपल कहे जाने वाले एक्टर अविनाश मिश्रा (Avinash Mishra) और ईशा सिंह (Eisha Singh) इन दिनों खूब चर्चा में हैं। कुछ समय पहले ही दोनों ने अपना रिश्ता रोमांटिक अंदाज में ऑफिशियल किया था, लेकिन अब अचानक दोनों के ब्रेकअप की खबर ने फैंस को हैरान कर दिया। दावा है कि अविनाश ने ईशा पर चीट किया है। ईशा अब तक इस मामले पर शांत हैं, लेकिन अविनाश मिश्रा की तरफ से पहला पोस्ट आ गया है। अविनाश ने ब्रेकअप की खबरों के बीच एक पोस्ट किया है, जिसमें उन्होंने लोगों से प्राइवेसी देने के लिए कहा है। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Bigg Boss 20: टीआरपी के चक्कर में शो को 2-4 हफ्ते आगे खिसकाने की प्लानिंग में मेकर्स, Salman Khan बने मुसीबत?

    अविनाश मिश्रा ने ब्रेकअप पर तोड़ी चुप्पी

    अविनाश मिश्रा ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट की स्टोरी पर एक नोट लगाया है, जिसमें एक्टर ने किसी का नाम तो नहीं लिखा, लेकिन उन्होंने साफ कह दिया कि उनकी पर्सनल लाइफ किसी के एंटरटेनमेंट के लिए नहीं है। अविनाश मिश्रा ने लिखा, 'दोस्तों, आइए इस बात को यहीं खत्म करें और आगे बढ़ें। पिछले कुछ हफ्ते कई लोगों के लिए बहुत कठिन रहे हैं। मीडिया पेजों से अनुरोध है कि वे सभी की निजता (प्राइवेसी) का सम्मान करें। रिश्ते निजी होते हैं, न कि सार्वजनिक मनोरंजन। हर चीज व्यूज और एंगेजमेंट के लिए नहीं होती। आइए लोगों को शांति से जीने दें।' अविनाश मिश्रा का ये पोस्ट काफी वायरल हो रहा है। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: शादी में खटपट की खबरों पर Bigg Boss फेम Somi Khan ने तोड़ी चुप्पी, पति आदिल दुर्रानी के लिए कही ये बात (Excl.)
    avinash mishra-eisha singh

    avinash mishra-eisha singh (photo credit- instagram)

      अविनाश मिश्रा पर ईशा सिंह की मां ने निकाली भड़ास

      बता दें कि अविनाश मिश्रा और ईशा सिंह के ब्रेकअप की खबरें तब सामने आईं, जब ईशा ने अविनाश को इंस्टाग्राम से अनफॉलो कर दिया। इसके बाद ईशा मिश्रा और उनकी मां ने एक क्रिप्टिक पोस्ट शेयर किया, जो काफी वायरल हो रहा है। इन सबके बाद, ईशा की मां का एक ऑडियो क्लिप भी वायरल हुआ। इस क्लिप में ईशा की मां ने अविनाश पर उनकी बेटी को चीट करने का आरोप लगाया है। उन्होंने बताया था कि उनकी बेटी को इस ब्रेकअप से काफी तकलीफ हुई थी और वह काफी बुरी हालत में पहुंच गई थी। इस ऑडियो क्लिप की पुष्टि अब तक नहीं हुई है।
      Kavita
      कविताauthor

      कविता टाइम्स नाउ नवभारत डिजीटल के एंटरटेनमेंट डेस्क में बतौर चीफ कॉपी एडिटर की पोस्ट पर काम कर रही है. पत्रकारिता के क्षेत्र डिप्लोमा हासिल करने के बाद कविता ने मनोरंजन के क्षेत्र में कदम रखा, जहां पर वह टीवी पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबे समय से काम कर रही है. टीवी के क्षेत्र में कविता की मजबूत पकड़ है. इस क्षेत्र में कविता को फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जानी जाती हैं. कविता ने अब तक 6,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं. मनोरंजन पत्रकारिता में तेजी से आ रहे बदलाव पर पैनी नजर रखना और समय पर हर सटीक खबर की जानकारी देना कविता की खासियत है.

      और पढ़ें
      End of Article