बॉलीवुड

Saif Ali Khan की जान का दुश्मन बना बाबा सिद्दीकी मर्डर केस में वॉन्टेड आरोपी जीशान!! एक्टर को दी धमकी

बॉलीवुड स्टार्स को धमकियां मिलने का सिलसिला जारी है। रिपोर्ट्स की मानें तो इस बार एक्टर सैफ अली खान को भी धमकी मिली है। इस खबर ने सैफ अली खान के फैंस को चिंता में डाल दिया है।

Image

सैफ अली खान को मिली धमकी (pic credit-instagram)

बॉलीवुड स्टार्स को इन दिनों लगातार धमकियां मिल रही हैं। बीते दिनों अमिताभ बच्चन को खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू ने धमकी दी थी। इस बीच ये खबर सामने आई है कि एक्टर सैफ अली खान (Saif Ali Khan) को किसी ने धमकी दे डाली है। इस खबर ने इंटरनेट पर हलचल तेज कर दी है। वहीं सैफ अली खान के फैंस टेंशन में आ गए हैं। आइए पूरी बात जानते है इस खास रिपोर्ट में... (Times Now Navbharat पर ये भी पढ़ें-Sidharth Malhotra-Kiara Advani ने बेटी की प्राइवेसी को लेकर की अपील)

सैफ अली खान को मिली धमकी

बॉलीवुड स्टार्स को धमकियां मिलने का सिलसिला जारी है। रिपोर्ट्स की मानें तो इस बार एक्टर सैफ अली खान को भी धमकी मिली है। सूत्रों के मुताबिक, यह धमकी कथित तौर पर बाबा सिद्दीकी मर्डर केस में वॉन्टेड आरोपी जीशान अख्तर ने दी है। मुंबई पुलिस फिलहाल इस धमकी की जांच कर रही है। इससे पहले तुषार कपूर और आयुष्मान खुराना जैसे एक्टर्स को भी धमकियां मिली थीं। उन धमकियों के सिलसिले में पुलिस ने बेंगलुरु के 30 साल के IIT ग्रेजुएट वैभव मिश्रा को गिरफ्तार किया था पुलिस ने पाया कि वैभव किसी गैंग से जुड़ा नहीं था और कथित तौर पर धमकी भरे मैसेज और ऑडियो क्लिप बनाने के लिए AI का इस्तेमाल कर रहा था। इस मामले में भी, पुलिस यह जांच कर रही है कि क्या धमकी सच में जीशान अख्तर ने दी थी या कोई सेलिब्रिटीज और लॉ एनफोर्समेंट एजेंसियों को परेशान करने के लिए कोई दूसरा ऐसा कर रहा है।

बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर अमिताभ बच्चन भी लगातार रडार पर है। जानकारी के मुताबिक उनकी सुरक्षा बढ़ा दी गई है। बीते दिनों ये खबर सामने आई थी कि खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह ने अमिताभ बच्चन को धमकी दी थी। इससे पहले गैंगस्टर गोल्डी ढिल्लों ने अमिताभ बच्चन और अभिषेक बच्चन को धमकी दी थी। अब देखना ये दिलचस्प होगा कि इस मामले में पुलिस और बाकी एजेंसियों क्या करती हैं...

Kumar Sarash
कुमार सरसauthor

कुमार सरस टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और रोचक है, जो पाठकों को तुरंत जोड़ लेती है। कुमार सरस को बॉलीवुड, टीवी और OTT की ट्रेंडिंग खबरों पर काम करने में खास रुचि है। अब तक उन्होंने 2,500 से अधिक आर्टिकल्स लिखे हैं, जिनमें ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव अपडेट्स और एंटरटेनमेंट फीचर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article