टेक एंड गैजेट्स

GTA 6 Standard vs Ultimate Edition: किस एडिशन में मिलेंगे ज्यादा हथियार और एक्साइटिंग फीचर्स, जानें दोनों का अंतर

अगर आपको लगता है कि Standard और Ultimate Edition के गेम में ज्यादा अंतर नहीं है तो ऐसा बिल्कुल भी नहीं है। जैसा की नाम से पता चलता है आपको स्टैंडर्ड एडिशन की तुलना में अल्टीमेट एडिशन में नेक्स्ट लेवल का एक्सपीरियंस मिलने वाला है।

Image

GTA 6 का दुनियाभर में छाया क्रेज। (फोटो क्रेडिट- Rockstar Games)

GTA 6 Standard vs Ultimate Edition: वीडियो गेम की दुनिया में जिस गेम का सबसे ज्यादा इंतजार हुआ है, उनमें से एक नाम Grand Theft Auto 6 (GTA 6) है। Rockstar Games का यह नया गेम अपने शानदार ग्राफिक्स, बड़ी ओपन वर्ल्ड और नई कहानी की वजह से लंबे समय से चर्चा में बना हुआ है। इस गेम को लेकर करोड़ों फैंस का इंतजार अब खत्म हो गया है। Rockstar Games ने इसे 19 नवंबर को लॉन्च कर दिया है।

GAT 6 में कंपनी ने दो एडिशन लॉन्च किए हैं। इसमें पहला एडिशन Standard Edition है जबकि दूसरा Ultimate Edition? है। अगर आप GTA 6 खेलने जा रहे हैं और कंफ्यूज हैं कि इनमें से किस एडिशन को खरीदना चाहिए, दोनों में क्या अंतर है और इनकी प्राइसिंग में क्या अंतर है तो हम आपको इन सभी सवालों के जवाब देने जा रहे हैं।

अगर आपको लगता है कि Standard और Ultimate Edition के गेम में ज्यादा अंतर नहीं है तो ऐसा बिल्कुल भी नहीं है। जैसा की नाम से पता चलता है आपको स्टैंडर्ड एडिशन की तुलना में अल्टीमेट एडिशन में नेक्स्ट लेवल का एक्सपीरियंस मिलने वाला है। इसके साथ ही इनकी कीमत में भी बड़ा अंतर है।

GTA 6 Standard और Ultimate Edition की कीमत

सबसे पहले बात करते हैं कीमत की। भारत में GTA 6 के दोनों एडिशन की कीमत सामने आ चुकी है। Standard Edition के मुकाबले Ultimate Edition के लिए आपको 1,500 रुपये ज्यादा खर्च करने होंगे। GTA 6 Standard Edition की कीमत 5,999 रुपये है। वहीं GTA 6 Ultimate Edition की कीमत 7,499 रुपये है।

GTA 6 Standard Edition में क्या-क्या मिलेगा?

अगर आप GTA 6 का Standard Edition खरीदते हैं, तो आपको गेम का पूरा बेस वर्जन मिलेगा। इसमें आप Jason और Lucia की कहानी का मजा ले सकेंगे और Vice City की खुली दुनिया को एक्सप्लोर कर सकेंगे। इसके अलावा इसमें आपको एक महीने की GTA+ मेंबरशिप मिलेगी। इस एडिशन में आपको गेम खेलने के लिए जरूरी मुख्य कंटेंट मिल जाता है। इसलिए अगर आपका मकसद सिर्फ GTA 6 की कहानी और गेमप्ले का मजा लेना है, तो यह अच्छा ऑप्शन है।

GTA 6 Ultimate Edition में कौन-से एक्स्ट्रा फीचर्स मिलेंगे?

अब बात करते हैं Ultimate Edition की। इसमें Standard Edition का पूरा गेम तो मिलेगा ही, साथ में Ultimate Edition Upgrade के जरिए कई सारी चीजें एक्स्ट्रा भी मिलेंगी। इनमें आपको :

  • Exclusive Vehicles: '95 Grotti Cheetah और '67 Vapid Dominator Buggy जैसी गाड़ियां।
  • Exclusive Weapons: Hawk & Little Morgan Revolvers और खास Weapon Variants।
  • Vice City Styles: खास कपड़े और स्टाइल से जुड़ा कंटेंट।
  • Jason's Safehouse Vehicles: Jason के सेफहाउस से जुड़ी गाड़ियां।
  • Classic Car Collection: क्लासिक कारों का कलेक्शन।
  • Customisation Locations: Rideout Customs Mod Shop, Sara's Unisex Salon और Electric Fang Tattoo Parlor।
  • Extra Locations: Ganado Retro Build, Stock 305 Clothing Store, One-Eyed Willie's Mod Shop और PTT Youngin$ Compound।
  • Extra Content: Shitzu Squalo और Goodtime Gear।

Rockstar के मुताबिक, Ultimate Edition के कुछ बोनस Jason और Lucia की कहानी के अलग-अलग चैप्टर के साथ सामने आएंगे। यानी इस एडिशन में आपको गेम के अंदर कई अतिरिक्त चीजों का फायदा मिलेगा।

GTA 6 खरीदने से पहले इन बातों का रखें ध्यान

  • GTA 6 को 19 नवंबर 2026 को PS5 और Xbox Series X|S के लिए लॉन्च किया गया है।
  • फिलहाल PC वर्जन की आधिकारिक रिलीज डेट घोषित नहीं हुई है।
  • दोनों एडिशन में पूरा बेस गेम शामिल है।
  • डिजिटल प्री-ऑर्डर ऑफर के तहत एक महीने की GTA+ मेंबरशिप मिलती है।
  • GTA+ की मेंबरशिप ऑटो-रिन्यू हो सकती है, इसलिए सब्सक्रिप्शन की शर्तें जरूर चेक करें।
  • गेम की खरीदारी हमेशा PlayStation Store, Xbox Store या Rockstar के आधिकारिक स्टोर से करें।
Gaurav Tiwari
गौरव तिवारीauthor

गौरव तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट को कवर करते हैं। मीडिया इंडस्ट्री में 9 वर्षों के अनुभव के साथ, गौरव तकनीकी दुनिया की तेजी से बदलती जानकारियो को सरल और समझने योग्य भाषा में पेश करने के लिए जाने जाते हैं। वह गैजेट रिव्यू, टेलिकॉम अपडेट्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, साइबर क्राइम, टिप्स एंड ट्रिक्स, ई-कॉमर्स और ऑटोमोबाइल सेक्टर की महत्वपूर्ण खबरों पर लगातार काम करते हैं। गौरव अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं। उनकी स्टोरीज न सिर्फ टेक-सेवी पाठकों के लिए उपयोगी होती हैं, बल्कि आम यूजर्स को भी नई तकनीक समझने और अपनाने में मदद करती हैं।

और पढ़ें
End of Article