वर्ल्ड सिनेमा

Priyanka Chopra की बेटी मालती मैरी ने गाया गायत्री मंत्र, आवाज के फैन हो जाएंगे लोग

प्रियंका चोपड़ा और उनकी बेटी मालती मैरी का एक क्यूट सा वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में मालती मैरी गायत्री मंत्र गाती हुई दिख रही हैं। मालती का ये अंदाज सभी को पसंद आ रहा है।

Image

Priyanka Chopra की बेटी मालती मैरी ने गाया गायत्री मंत्र, आवाज के फैन हो जाएंगे लोग

बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा का एक क्यूट सा वीडियो इंटरनेट पर इस वक्त वायरल हो रहा है, जिसमें वो अपनी बेटी के साथ कुछ यादगार पल बिताती दिख रही हैं। वीडियो की खास बात प्रियंका और उनकी बेटी के यादगार पल नहीं बल्कि मालती की आवाज है, जो सभी को भा रही है। असल में प्रियंका चोपड़ा और उनकी बेटी मालती मैरी इस वीडियो में गायत्री मंत्र गाती दिखाई दे रही हैं। मालती की आवाज अब तक इंटरनेट की दुनिया ने नहीं सुनी थी, जिस कारण हर कोई इसे सुनकर मंत्रमुग्ध नजर आ रहा है। TimesNow NavBharat पर ये खबर भी पढ़ें: "Sharad Kapoor पल-पल मर रहे थे", Hema Chaudhary ने बताई असलियत, एक्टर के भाई ने भी नहीं की मदद

Malti Marie ने गाया गायत्री मं

इंटरनेट पर जो वीडियो वायरल हो रहा है, उसमें मालती मैरी अपनी क्यूट आवाज में गायत्री मंत्र गाती दिख रही हैं। मालती की आवाज लोगों ने इस तरह से कभी नहीं सुनी है, जिस कारण हर कोई इस वीडियो को बार-बार देख रहा है। फैंस का कहना है कि मालती की आवाज मधुर है और वो आगे चलकर अपनी मां प्रियंका चोपड़ा की तरह ही बड़ी गायिका बन सकती हैं। TimesNow NavBharat पर ये खबर भी पढ़ें: Sharad Kapoor की मदद करेंगे Shah Rukh Khan, 'जोश' एक्टर ने कही ये बात

एक फैन ने लिखा है, "क्या कमाल का वीडियो है। मैं तो इसे 4-5 बार देख चुका हूं। मालती की आवाज वाकई बहुत अच्छी है।" तो वहीं दूसरे व्यक्ति ने लिखा है, "प्रियंका ने ये वीडियो शेयर करके दिल जीत लिया है। मैं तो मालती से इम्प्रेस हूं, वो आगे चलकर बड़ी स्टार बनेगी।"

प्रियंका चोपड़ा अक्सर ऐसे क्यूट मूमेंट फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। सभी को उनके ये क्यूट मूमेंट पसंद आते हैं। मालती अभी काफी छोटी हैं, जिस कारण प्रियंका उन्हें सोशल मीडिया से दूर रखने की कोशिश करती हैं लेकिन समय-समय पर फैंस के साथ कुछ ना कुछ ऐसा जरूर शेयर कर देती हैं कि वो वायरल हो जाता है। वैसे आपको मालती मैरी का ताजा क्यूट वीडियो कैसा लगा, हमें कमेंट में जरूर बताएं।

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article