एजुकेशन

UGC NET December 2026 का सब्जेक्ट वाइज शेड्यूल जारी, देखें आपका पेपर किस दिन होगा

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने दिसंबर सेशन की परीक्षा का सब्जेक्ट वाइज शेड्यूल जारी कर दिया है। इसके साथ ही अभ्यर्थी अब यह देख सकते हैं कि उनके विषय की परीक्षा किस तारीख को और किस शिफ्ट में होगी।

Image

UGC NET December 2026 का सब्जेक्ट वाइज शेड्यूल जारी (Image- AI Generated/Newsroom Verified)

UGC NET December 2026 की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए जरूरी अपडेट है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने दिसंबर सेशन की परीक्षा का सब्जेक्ट वाइज शेड्यूल जारी कर दिया है। इसके साथ ही अभ्यर्थी अब यह देख सकते हैं कि उनके विषय की परीक्षा किस तारीख को और किस शिफ्ट में होगी। NTA के अनुसार, UGC NET की परीक्षा 14 से 18 दिसंबर और फिर 21 दिसंबर 2026 को आयोजित की जाएगी। परीक्षा कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) मोड में होगी। सभी विषयों के पेपर दो शिफ्ट में रखे गए हैं।

UGC NET 2026: परीक्षा का समय
शिफ्टसमय
पहली शिफ्टसुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक
दूसरी शिफ्टदोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक

किस दिन किन विषयों की परीक्षा होगी?

NTA की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार, विषयों का शेड्यूल इस प्रकार है:

तारीखपहली शिफ्टदूसरी शिफ्ट
14 दिसंबरहिस्ट्री, पाली, प्राकृत, तुलनात्मक साहित्यकंप्यूटर साइंस, फारसी, रूसी, बंगाली, होम साइंस, म्यूजिक, पॉपुलेशन स्टडीज
15 दिसंबरपब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन, एजुकेशन, सोशल वर्क, मलयालम, उर्दू, क्रिमिनोलॉजीसाइकोलॉजी, मैथिली, अरबी, मैनेजमेंट, फिजिकल एजुकेशन, संस्कृत के पारंपरिक विषय, आयुर्वेद बायोलॉजी, डिजास्टर मैनेजमेंट
16 दिसंबरपरफॉर्मिंग आर्ट, जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा, लोक साहित्य, पॉलिटिकल साइंस, धर्मों का तुलनात्मक अध्ययन, जापानी, डोगरीकॉमर्स, डिफेंस स्टडीज, इंडियन कल्चर, बौद्ध-जैन-गांधी एवं शांति अध्ययन, राजस्थानी, लिंग्विस्टिक्स
17 दिसंबरइंग्लिश, चाइनीज, कोंकणी, स्पेनिश, कश्मीरीविजुअल आर्ट, म्यूजियोलॉजी, पंजाबी, तमिल, जियोग्राफी, मराठी
18 दिसंबरलेबर वेलफेयर, हिंदी, अरब कल्चर, इंडियन नॉलेज सिस्टम, मणिपुरी, कन्नड़, जर्मन, सिंधी, फ्रेंचसंताली, मास कम्युनिकेशन, इलेक्ट्रॉनिक साइंस, विमेन स्टडीज, लॉ, तेलुगु, फॉरेंसिक साइंस, नेपाली, लाइब्रेरी साइंस, फिलॉसफी
21 दिसंबरइकोनॉमिक्स, एनवायरनमेंटल साइंस, हिंदू स्टडीज, एंथ्रोपोलॉजी, बोडो, गुजराती, संस्कृत, पॉलिटिक्स, ह्यूमन राइट्सअसमिया, सोशियोलॉजी, योग, टूरिज्म, एडल्ट एजुकेशन, आर्कियोलॉजी, ओड़िया, सोशल मेडिसिन, स्टैटिस्टिक्स, फॉरेस्ट्री

एग्जाम सिटी की जानकारी कब मिलेगी?

NTA के मुताबिक, परीक्षा केंद्र वाले शहर की जानकारी देने वाली सिटी इंटीमेशन स्लिप परीक्षा से 21 दिन पहले वेबसाइट पर जारी की जाएगी। उम्मीदवारों को सलाह है कि वे अपने विषय की तारीख और शिफ्ट पहले से नोट कर लें। परीक्षा से जुड़े नए अपडेट के लिए NTA की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article