Pathaan Teaser: बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान अपने 57वें जन्मदिन पर फिल्म पठान का टीजर रिलीज करेंगे। फिल्म पठान के टीजर का इंतजार फैंस लम्बे समय से कर रहे हैं, जिस कारण इसको लेकर हर ओर उत्साह नजर आ रहा है। फैंस के उत्साह का आलम यह है कि उन्होंने मेकर्स द्वारा टीजर रिलीज करने का इंतजार ही नहीं किया है। शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) के फैंस ने आधिकारिक टीजर रिलीज होने से पहले ही फिल्म का धमाकेदार फैनमेड टीजर रिलीज कर दिया है, जो इस वक्त इंटरनेट पर आग की तरह फैल रहा है। इस टीजर में किंग खान फुल स्वैग में गुंडों की धुलाई करते दिखाई दे रहे हैं।
सलमान खान-जॉन अब्राहम का दिखा किलर लुक
फिल्म पठान (Pathaan) में जॉन अब्राहम (John Abraham) खलनायक के रूप में दिखाई देंगे। फैनमेड टीजर में उनका किलर लुक नजर आ रहा है। जिस फैन ने यह टीजर बनाया है, उसने जॉन अब्राहम की एक्शन फिल्मों के कुछ-कुछ सीन्स लिए हैं और उन्हें जोड़ दिया है। जॉन अब्राहम जब-जब स्क्रीन पर खलनायक बनकर आए हैं, तब-तब फैंस की चांदी हुई है। पठान में भी वो खलनायक बनकर फैंस की नींदें उड़ाने का काम करेंगे। टीजर में जॉन अब्राहम के साथ-साथ सलमान खान (Salman Khan) भी धमाकेदार एक्शन अवतार दिखाई दे रहा है। सलमान खान फिल्म पठान में स्पेशल कैमियो करते दिखाई देंगे। बताया जा रहा है कि फिल्म के अंत में वो टाइगर बनकर पठान की मदद करने के लिए आएंगे।
दीपिका पादुकोण भी हैं अहम किरदार में
फिल्म पठान में दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) भी अहम किरदार में दिखाई देंगी। फैनमेड टीजर में दीपिका पादुकोण का बोल्ड एंड सेक्सी लुक दिखाई दे रहा है। हम सब जानते हैं कि दीपिका पादुकोण जब-जब एक्शन अवतार धारण करती हैं तो लोग दीवाने हो उठते हैं। खबरें हैं कि फिल्म पठान में दीपिका पादुकोण शाहरुख खान के कंधे से कंधा मिलाकर एक्शन करती दिखाई देंगी। वैसे आपको फिल्म पठान का फैनमेड टीजर कैसा लगा, हमें कमेंट में जरूर बताएं।
