क्रिकेट

एक और विवादः हथकड़ी पहने पुलिस के साथ नाइट क्लब से बाहर आते दिखे इंग्लैंड के क्रिकेटर ब्रायडन कार्स, पाकिस्तान के खिलाफ दूसरे टेस्ट की टीम में है नाम

Brydon Carse night club controversy: अभी बेन स्टोक्स और गस एटकिंसन का नाइट क्लब विवाद को ज्यादा दिन नहीं हुए थे, कि अब इंग्लैंड क्रिकेट टीम के एक और खिलाड़ी ब्रायडन कार्स संभावित रूप से नाइट क्लब विवाद में फंसते नजर आ रहे हैं। क्या है पूरा मामला यहां जानते हैं।

Image

इंग्लैंड पेसर ब्रायडन कार्स (Instagram/Brydoncarse)

इंग्लैंड के क्रिकेट अधिकारी तेज़ गेंदबाज़ ब्राइडन कार्स से जुड़ी एक घटना की जांच कर रहे हैं। कार्स पाकिस्तान के ख़िलाफ होने वाले अगले मैच के लिए टेस्ट टीम में शामिल हैं। रविवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में ब्रायडन कार्स को हथकड़ी पहने और पुलिस अफसरों के साथ एक क्लब से बाहर ले जाते हुए देखा गया। यह घटना उनकी टीम डरहम के काउंटी चैंपियनशिप में डर्बीशायर को हराने के बाद हुई। बताया जा रहा है कि यह वीडियो शनिवार को ईस्ट मिडलैंड्स शहर डर्बी में एक नाइटक्लब के बाहर का है।

इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड ने रविवार को एक बयान में कहा, "हमें कल रात डर्बी में हुई एक घटना के बारे में पता चला है और हम अभी इसकी जांच कर रहे हैं। जब भी संभव होगा, हम आगे की जानकारी देंगे।"

गुरुवार से लॉर्ड्स में शुरू होने वाले दूसरे टेस्ट मैच के लिए इंग्लैंड की टीम से कार्स को अभी तक हटाया नहीं गया है। जून में नाइटक्लब की एक घटना के कारण इंग्लिश क्रिकेट को बड़ा झटका लगा था, जिसमें तत्कालीन टेस्ट कप्तान बेन स्टोक्स और गेंदबाज़ गस एटकिंसन शामिल थे। इस घटना के बाद उन्हें न्यूज़ीलैंड के ख़िलाफ़ मैच से बाहर कर दिया गया था। बाद में स्टोक्स टीम में लौटे और फिर संन्यास की घोषणा कर दी।

गौरतलब है कि इंग्लैंड के कई विदेशी क्रिकेट टीमों और नाइट क्लब विवादों का पुराना नाता रहा है। कुछ ऐसे खिलाड़ी भी रहे हैं जिन्हें अपने व्यवहार के चलते टीम से बाहर भी होना पड़ा जबकि कुछ का करियर तक समाप्त हो गया। लड़ाई-झगड़े से लेकर कई बार बात काफी आगे निकली और क्रिकेट बोर्ड के हस्तक्षेप भी सिर्फ खानापूर्ति रहे क्योंकि मामला पुलिस ने अपने हाथों में लिया और जांच के बाद उन खिलाड़ियों पर ठोस कार्रवाई की गई। हाल में ये घटना इंग्लैंड क्रिकेट में बढ़ती हुई नजर आ रही हैं जो टीम के लिए अच्छा संकेत नहीं है।

Shivam Awasthi
शिवम अवस्थीauthor

शिवम् अवस्थी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स डेस्क के इंचार्ज हैं। इनको खेल पत्रकारिता में तकरीबन 17 सालों का अनुभव है। इनको क्रिकेट, फुटबॉल और टेनिस में खास रुचि है। उन्हें खेलना भी पसंद है और वो देहरादून में फुटबॉल व क्रिकेट इंटर डिस्ट्रिक्ट चैंपियनशिप में विजेता टीम के कप्तान भी रहे। पत्रकारिता में कदम रखने के कुछ समय बाद कॉमनवेल्थ गेम्स 2010 का संपूर्ण फील्ड कवरेज किया और कई ब्रेकिंग न्यूज दी। कई चर्चित भारतीय एथलीटों के इंटरव्यू लिए हैं। 2011 वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप का ऑनफील्ड रहकर शहर-शहर घूमते हुए पूरा टीवी कवरेज किया। विश्व कप से पहले युवा विराट कोहली का इंटरव्यू किया। डिजिटल जैसे-जैसे आगे बढ़ा उन्हें ब्रेट ली, सुनील गावस्कर, राहुल द्रविड़, जैसे तमाम धुरंधरों के साक्षात्कार किए और 16 वर्षीय ऋषभ पंत का पहला डिजिटल इंटरव्यू किया जिसे इंग्लिश और हिंदी वेबसाइट पर काफी रीडरशिप मिली। उन्होंने स्पोर्ट्स मल्टी पॉडकास्ट भी किया। आईपीएल के 18 सीजन से ऑनफील्ड जुड़े रहे। अब तक तकरीबन 6000 से ज्यादा एक्सक्लूसिव स्टोरीज लिख चुके हैं। साल 2025 में खेल जगत के तमाम बड़े रिकॉर्ड्स व आंकड़ों को ट्रैक किया है और उन पर आर्टिकल तैयार किए हैं।

और पढ़ें
End of Article