School Assembly News Headlines In Hindi, National, Intrnational, Sports News: स्कूल की असेंबली में रोजाना न्यूज हेडलाइन पढ़ना विद्यार्थियों के लिए काफी उपयोगी गतिविधि है। असेंबली में राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और खेल जगत की प्रमुख खबरें पढ़ने से विद्यार्थियों का सामान्य ज्ञान (School Assembly National News) बढ़ता है, समसामयिक विषयों की समझ विकसित होती है और उनमें समाचारों के प्रति रुचि पैदा होती है। यहं हम आपके लिए स्कूल असेंबली के लिए नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स न्यूज लेकर आए हैं।
School Assembly National News: आज की नेशनल न्यूज
- मेघालय में कैब एसोसिएशन का विरोध जारी, असम के वाहनों पर रोक से पर्यटक परेशान
- POCSO के दो आरोपी श्रीनगर सेंट्रल जेल से फरार, तलाश में जुटी पुलिस
- कच्छ तट पर संदिग्ध ट्रैकिंग डिवाइस और ऑक्सीजन सिलेंडर मिलने से सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट
- पूर्व राजनयिक ने SIR पर उठाई चिंता, कहा- नागरिकता साबित करने में हो सकती है परेशानी
- दिल्ली के कनॉट प्लेस में आरक्षण विरोधी प्रदर्शन, पुलिस ने कई लोगों को हिरासत में लिया
- बेहतर जिंदगी की तलाश में अमेरिका गया पंजाब का 28 वर्षीय युवक, डिलीवरी के दौरान गोली मारकर हत्या
- TVK मंत्रियों के ‘विजय फॉर पीएम’ बयान पर मणिकम टैगोर का तंज
- BJP के Gen Z अभियान पर CJP के सौरव दास का निशाना, नितिन नबीन और स्मृति ईरानी पर तंज
- गोल्डी बराड़ का दावा- निज्जर हत्याकांड में था हाथ, ऑडियो टेप से ट्रूडो के आरोपों पर उठे सवाल
School Assembly Ke Liye International News: आज की इंटरनेशनल न्यूज
- यूक्रेन के ड्रोन हमले के बाद रूस के क्रास्नोडार में बड़ा गोदाम धधका
- ईरान में फिर तेज हुई हिजाब की जंग, महिलाएं बिना हिजाब सड़कों पर उतरीं
- ऊर्जा संकट के बीच ईरान का बड़ा दावा, विशाल गैस भंडार मिलने की बात कही
- यूक्रेन ने रूस के अहम प्लेसेत्स्क कॉस्मोड्रोम को बनाया निशाना
- बांग्लादेश में हिंदू शिक्षक और परिवार की हत्या मामले में दो गिरफ्तार, ड्रग एंगल की जांच
- अटलांटा बेल्टलाइन पर चाकूबाजी में एक की मौत, संदिग्ध पुलिस हिरासत में
- ट्रंप के पूर्व उपराष्ट्रपति ने ईरान के खिलाफ युद्ध तेज करने की मांग की
- चीन ने लॉन्च से कुछ दिन पहले चांग’ए-7 मून मिशन पर लगाई रोक
- युद्ध के बीच चुनाव कराने की मांग पर जेलेंस्की ने तोड़ी चुप्पी, दिया जवाब
School Assembly Sports News: आज की स्पोर्ट्स न्यूज
- देवदत्त पडिक्कल ने रचा इतिहास, द्रविड़-सचिन के पुराने रिकॉर्ड तोड़कर बनाए बड़े विश्व रिकॉर्ड
- हर्षा भोगले ने देवदत्त पडिक्कल की जमकर तारीफ की, प्रदर्शन को बताया खास
- वायरल फीवर के चलते कुलदीप यादव के बाहर होने पर भारतीय कोच ने दी सफाई
- श्रीकांत ने गौतम गंभीर पर कसा तंज, बोले- श्रीलंका के खिलाफ उनके पास कोई काम नहीं
- आकाश चोपड़ा ने वनडे में सचिन से ऊपर चुना विराट कोहली, तुलना पर कही बड़ी बात
- बेन स्टोक्स के बाद एक और इंग्लिश क्रिकेटर का नाम नाइटक्लब विवाद से जुड़ा
- डूरंड कप 2026 में ईस्ट बंगाल का धमाका, मोहन बागान को 4-1 से हराकर 22 साल बाद खिताब जीता
- भारत की एशियन गेम्स टेनिस टीम में बदलाव पर रोहन बोपन्ना ने उठाए सवाल, बोले- खिलाड़ियों को बेहतर मिलना चाहिए।
यहां आप आज यानी 24 अगस्त 2026 की नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स न्यूज की खबरें पढ़ सकते हैं।
