हेल्थ

स्वाइन फ्लू के बढ़ते मामलों के बीच ICMR ने दी अच्छी खबर, जानें क्या सच में H1N1 से घबराने की जरूरत है

ICMR के मुताबिक, फिलहाल घबराने की जरूरत नहीं है। मौसमी इन्फ्लुएंजा आमतौर पर खुद सीमित रहने वाला संक्रमण है।

Image

स्वाइन फ्लू से डरने की जरूरत नहीं, इन लक्षणों को ना करें नजरंदाज (Photo: iStock)

देश में H1N1 यानी स्वाइन फ्लू के बढ़ते मामलों के बीच भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (ICMR) ने लोगों को राहत देने वाली जानकारी दी है। ICMR के वरिष्ठ वैज्ञानिकों के मुताबिक, भारत में H1N1 का कोई नया स्ट्रेन सामने नहीं आया है। फिलहाल देश में जो वायरस फैल रहा है, वह पहले से ज्ञात मौसमी इन्फ्लुएंजा वायरस है और 2025 से ही सर्कुलेशन में है।

कौन सा H1N1 स्ट्रेन फैल रहा है?

ICMR के अनुसार, भारत में इस समय फैल रहा Influenza A (H1N1) pdm09 वायरस A/Missouri/11/2025 जैसे स्ट्रेन से संबंधित है। यह वायरस क्लेड 6B.1A.5a2a और सबक्लेड D.3.1.1 से जुड़ा है। वैज्ञानिकों ने स्पष्ट किया है कि इसे किसी नए या ज्यादा खतरनाक H1N1 वैरिएंट के रूप में नहीं देखा जा रहा है। साथ ही, वर्तमान में सर्कुलेशन में मौजूद इन्फ्लुएंजा स्ट्रेन उत्तरी गोलार्ध के लिए सुझाए गए वैक्सीन स्ट्रेन से अच्छी तरह मेल खाते हैं।

दिल्ली में बढ़े H1N1 के मामले

ICMR की यह सफाई ऐसे समय आई है जब दिल्ली में इन्फ्लुएंजा के मामलों में बढ़ोतरी देखी जा रही है। दिल्ली सरकार के आंकड़ों के अनुसार, 20 अगस्त तक 2026 में राजधानी में कुल 2,602 मौसमी इन्फ्लुएंजा के मामले सामने आए थे। इनमें 1,777 मामले H1N1 के थे। इस साल दिल्ली में H1N1 इन्फ्लुएंजा का प्रमुख सबटाइप बना हुआ है, जबकि 2025 में H3N2 प्रमुख था।

क्या H1N1 से घबराने की जरूरत है?

ICMR के मुताबिक, फिलहाल घबराने की जरूरत नहीं है। मौसमी इन्फ्लुएंजा आमतौर पर खुद सीमित रहने वाला संक्रमण है। इसके सामान्य लक्षणों में बुखार, खांसी, सिरदर्द और शरीर में दर्द शामिल हैं। हालांकि, कुछ लोगों में संक्रमण गंभीर रूप ले सकता है। छोटे बच्चे, बुजुर्ग और पहले से किसी बीमारी से जूझ रहे लोगों में जटिलताओं का जोखिम अपेक्षाकृत अधिक रहता है।

इन लक्षणों को नजरअंदाज न करें

अगर बुखार, खांसी या शरीर में दर्द जैसे लक्षण लगातार बने रहें, तेजी से बढ़ें या सांस लेने में परेशानी जैसी गंभीर समस्या दिखाई दे, तो डॉक्टर से समय पर संपर्क करना जरूरी है। संक्रमण से बचाव के लिए हाथों की स्वच्छता बनाए रखना, खांसते-छींकते समय मुंह और नाक ढंकना, बीमार होने पर दूसरों से दूरी रखना और भीड़भाड़ वाली जगहों पर सावधानी बरतना मददगार हो सकता है।

ICMR ने कहा है कि स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है और नियमित निगरानी के जरिए जरूरी सार्वजनिक स्वास्थ्य कदम उठाए जा रहे हैं। इसलिए फिलहाल H1N1 के बढ़ते मामलों को लेकर सतर्क रहने की जरूरत है, लेकिन किसी नए स्ट्रेन के फैलने की अफवाहों पर भरोसा करने से बचना चाहिए।

Suneet Singh
सुनीत सिंहauthor

सुनीत सिंह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में डिप्टी न्यूज एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और लाइफस्टाइल सेक्शन में स्पेशल स्टोरीज प्रोजेक्ट का नेतृत्व कर रहे हैं। टीवी और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों के अनुभव के साथ, सुनीत उन बहुमुखी पत्रकारों में शामिल हैं जिन्होंने न्यूजरूम और फील्ड—दोनों मोर्चों पर खुद को साबित किया है। माइक, कैमरा और एडिटिंग डेस्क तीनों से उनकी सहज जुगलबंदी ने उन्हें एक संतुलित और विश्वसनीय मीडिया प्रोफेशनल के रूप में स्थापित किया है। पिछले 10 वर्षों से सुनीत लाइफस्टाइल, लिटरेचर, सिनेमा और संस्कृति से जुड़ी गहन व विश्लेषणात्मक स्टोरीज लिखते रहे हैं और अबतक 12,000 से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। उनकी लेखन शैली गहराई, मौलिक दृष्टिकोण और रिसर्च-आधारित प्रस्तुति से पहचानी जाती है। वे विषयों की बारीकियों को पकड़कर उन्हें सरल, प्रभावी और पाठकों से जुड़ने वाली भाषा में ढालने में दक्ष हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

आयरन की कमी में कौन से ड्राई फ्रूट्स खाएं: किन मेवों को खाने से एनीमिया दूर होता है, ड्राई फ्रूट्स में क्या खाने से सबसे ज्यादा आयरन बढ़ता है

आयरन की कमी में कौन से ड्राई फ्रूट्स खाएं: किन मेवों को खाने से एनीमिया दूर होता है, ड्राई फ्रूट्स में क्या खाने से सबसे ज्यादा आयरन बढ़ता है

भारत में एनीमिया के मामले घटे, फिर भी हर दूसरी महिला खून की कमी से परेशान, ICMR सर्वे में सामने आई चौंकाने वाली तस्वीर

भारत में एनीमिया के मामले घटे, फिर भी हर दूसरी महिला खून की कमी से परेशान, ICMR सर्वे में सामने आई चौंकाने वाली तस्वीर

दाल का पानी, दूध, अंडा.. 6 महीने से बड़े बच्चे को क्या खिलाएं, डॉ सलीम ज़ैदी ने बताई पूरी लिस्ट, ये चीज तो भूलकर भी न दें

दाल का पानी, दूध, अंडा.. 6 महीने से बड़े बच्चे को क्या खिलाएं, डॉ सलीम ज़ैदी ने बताई पूरी लिस्ट, ये चीज तो भूलकर भी न दें

क्या गोरेपन की क्रीम से किडनी खराब होती है: फेयरनेस क्रीम से किडनी खराब, लड़की की इस सिचुएशन पर क्या कहते हैं डॉक्टर

क्या गोरेपन की क्रीम से किडनी खराब होती है: फेयरनेस क्रीम से किडनी खराब, लड़की की इस सिचुएशन पर क्या कहते हैं डॉक्टर

World Conjoined Twins Day: 50 हजार में 1 बार पैदा होते हैं ऐसे बच्चे, जाने जुड़े हुए बच्चे होने के पीछे का Medical science क्या कहता है

World Conjoined Twins Day: 50 हजार में 1 बार पैदा होते हैं ऐसे बच्चे, जाने जुड़े हुए बच्चे होने के पीछे का Medical science क्या कहता है