बॉलीवुड

Nuh Violence: हरियाणा हिंसा पर Govinda ने दिया विवादित बयान, कहा- 'हिन्दू बुलाने पर शर्म आनी चाहिए...'

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Aug 3, 2023, 01:03 PM IST

Haryana Violence: बॉलीवुड एक्टर गोविंदा (Govinda) ने हरियाणा में जारी हिंसा पर कमेंट किया है। गोविंदा का ट्वीट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया, हालांकि अब गोविंदा ने इस ट्वीट को डिलीट कर दिया है। सोशल मीडिया पर अपने ट्वीट के चलते अब उन्हें जमकर ट्रोल किया जा रहा है।

Image

Govinda on Nuh Violence

Haryana Violence: हिंसा के नूह से भड़की आग अब धीरे-धीरे पूरे राज्य में फैलती जा रही है। सोशल मीडिया पर इस हिंसा के कई भयावह फोटोज सामने आ रहे हैं। हिंसा में जान-माल का भारी नुकसान हो रहा है, लोग अपनों को खो रहे हैं। अब कई बॉलीवुड सितारे भी इस हिंसा को लेकर अपना रिएक्शन दे रहे हैं। बॉलीवुड एक्टर गोविंदा (Govinda) ने हरियाणा में जारी हिंसा पर कमेंट किया है। गोविंदा का ट्वीट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया, हालांकि अब गोविंदा ने इस ट्वीट को डिलीट कर दिया है। सोशल मीडिया पर अपने ट्वीट के चलते अब उन्हें जमकर ट्रोल किया जा रहा है। गोविंदा, नूह हिंसा पर कमेंट कर अब पछता रहे हैं। आइए गोविंदा के इस विवादित बयान पर एक नजर डालते हैं।

'तुम अपने आप को हिन्दू बुलाते हो..'

गोविंदा का एक बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, इसमें उन्होंने लिखा, 'हम क्या करने पर तुले हुए हैं। उन लोगों को शर्म आनी चाहिए जो अपने आप को हिन्दू बुलाते हैं और फिर ऐसी हरकतें करते हो। अमन और शांति बनाएं, हम लोकतंत्र हैं.. तानाशाही नहीं।' गोविंदा का ये ट्वीट अब सोशल मीजिया पर तेजी से फैल रहा है।

बता दें कि सोनू सूद, अनुष्का शर्मा और धर्मेंद्र जैसे कई बॉलीवुड सितारों ने लोगों से अमन और शांति बनाए रखने की अपील की है। इस स्टार्स के ट्वीट भी तेजी से वायरल हो रहे हैं।

माधव शर्मा
माधव शर्माauthor

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली के ही रहने वाले हैं। वह इतिहास, राजनीति और अर्थशास्त्र के अलावा भूगोल के विद्यार्थी रहे हैं और इन विषयों में खास दिलचस्पी रखते हैं। उन्होंने बेनेट यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है। उनका सबसे पसंदीदा विषय मनोरंजन की चटपटी खबरे हैं उन्हें लिखना बहुत पसंद है परंतु एक अलग अंदाज से, वह क्रिकेट खेलना और देखना भी दोनों पसंद करते हैं। वह शांत स्वभाव के हैं और बातों को सही तरह से रखना जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article