बॉक्स ऑफिस

Main Vaapas Aaunga Box Office: नहीं रुक रही दिलजीत-शरवरी स्टारर की कमाई, इतना हुआ कलेक्शन

Main Vaapas Aaunga Box Office Day 11: दिलजीत दोसांझ, नसीरुद्दीन शाह, वेदांग रैना और शरवरी की फिल्म 'मैं वापस आऊंगा' को हफ्ते भर के बाद दर्शकों का प्यार मिल रहा है। सोमवार को फिल्म ने ठीक-ठाक कमाई की है।

Image

जानिए 'मैं वापस आऊंगा' की टोटल कमाई

Main Vaapas Aaunga Box Office Day 11: मशहूर निर्माता-निर्देशक इम्तियाज अली (Imtiaz Ali) की रोमांटिक ड्रामा फिल्म 'मैं वापस आऊंगा' (Main Vaapas Aaunga) 12 जून को थिएटर्स में रिलीज हुई थी। शुरुआत में बॉक्स ऑफिस पर इस मूवी को धीमी रफ्तार मिली थी लेकिन दूसरे हफ्ते में यह अच्छी कमाई कर रही है। खास बात यह है कि कई फिल्मों के सिनेमाघरों में पहले से मौजूद होने के बाद भी यह बॉक्स ऑफिस पर 25 करोड़ रुपये से ज्यादा का बिजनेस करने में सफल रही है। दूसरे सोमवार को गिरावट की उम्मीद के बावजूद फिल्म अच्छी तरह टिकी रही और इसने अपने पहले सोमवार से भी बेहतर प्रदर्शन किया है। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: Cocktail 2 Box office Collection Day 4: 50 करोड़ी हुई शाहिद-कृति और रश्मिका की फिल्म, कमाए इतने करोड़)

11 दिनों में 26 करोड़ के पार पहुंची 'मैं वापस आऊंगा' की कमाई

ट्रैकिंग वेबसाइट Sacnilk द्वारा साझा किए गए आंकड़ों के मुताबिक नसीरुद्दीन शाह, दिलजीत दोसांझ, शरवरी और वेदांग रैना की फिल्म 'मैं वापस आऊंगा' ने सोमवार को 2.12 करोड़ रुपये कमाए हैं। इस फिल्म को लोगों की अच्छी प्रतिक्रिया की वजह से अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। इस फिल्म ने अपने पहले सोमवार को 1.15 करोड़ रुपये कमाए थे। अब तक यह फिल्म 11 दिनों में 26.37 करोड़ रुपये का बिजनेस करने में सफल रही है। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: चेन्नई पहुंचे Hrithik Roshan, रजनीकांत की 'Jailer 2' के लिए शूट करेंगे कैमियो?)

Main Vaapas Aaunga

Main Vaapas Aaunga

'भारत भाग्य विधाता' से हुई थी क्लैश

12 जून को दिलजीत दोसांझ और शरवरी की फिल्म 'मैं वापस आऊंगा' के साथ थिएटर में कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' रिलीज हुई थी। हालांकि 'भारत भाग्य विधाता' को लोगों ने ज्यादा पसंद नही किया और इसकी कमाई भी बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास नहीं रही। इसके अलावा सिनेमाघरों में 'हॉन्टेड 3डी: इकोज ऑफ द पास्ट', 'गवर्नर' और 'डिस्क्लोजर डे' सहित कई फिल्में भी रिलीज हुई थी। इसके बाद भी 'मैं वापस आऊंगा' अच्छी तरह टिकी रही। इसके साथ रिलीज हुई कुछ दूसरी फिल्में लंबे समय तक अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाईं।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article