Sanjay Dutt and Arshad Warsi in Welcome 3: बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की अपकमिंग फिल्म वेलकम 3 (Welcome) को लेकर फैंस बड़ी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। वेलकम 3 अभी अपनी शुरुआती स्टेज में है। कई रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि फिल्म की स्क्रिप्टिंग लगभग पूरी हो चुकी हैं अब स्टारकास्ट का फाइनल किया जा रहा है। वेलकम 3 की कास्टिगं को लेकर अब जो खबर सामने आ रही है उससे सुनकर फैंस की खुशी को कोई ठिकाना नहीं है। कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि वेलकम 3 में बॉलीवुड एक्टर संजय दत्त (Sanjay Dutt) और अरशद वारसी (Arshad Warsi) की भी एंट्री होने वाली है। जिसके साथ ही एक बार फिर फैंस को मुन्ना भाई और सर्किट की जोड़ी देखने को मिलने वाली है।
फिल्म मुन्ना भाई एमबीबीएस में संजय दत्त और अरशद वारसी की जोड़ी को फैंस ने काफी पसंद किया था, दोनों स्टार की बदौलत यह फिल्म बॉलीवुज की अब तक की कुछ सबसे आइकॉनिक मूवीज में से एक है। अब वेलकम 3 में भी दोनों अपनी दमदार एक्टिंग से फैंस का दिल जीत सकते हैं।
वेलकम 3 में कॉमेजी के साथ दिखेगा एक्शन का जलवा
वेलकम 3 के निर्देशक फिरोज नाडियाडवाल ने अपनी फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' के बारे में बात करते हुए कहा कि यह फिल्म कॉमेडी और मनोरंजन से भरपूर होने वाली है, यह तय है। इसके अलावा, फिल्म में जबरदस्त एक्शन भी नजर आने वाला है और दर्शकों को भारी हथियारों और एयरक्राफ्ट का यूज भी दिखाई देगा। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार फिल्म को एक बड़े बजट पर बनाने की तैयारी की जा रही है। वेलकम 3 की ज्यादातर शूटिंग जम्मू और कश्मीर व यूरोप के ज्यादा हिस्सों में पूरी की जाएगी।
बता दें कि बॉलीवुड के कुछ सबसे बेहतरीन कॉमेडी फिल्मों में से एक वेलकम साल 2007 में रिलीज़ हुई थी और इसमें अक्षय कुमार, कैटरीना कैफ, अनिल कपूर, नाना पाटेकर, परेश रावल और मल्लिका शेरावत लीड रोल में नजर आए थे। जिसके बाद फिल्म का सीक्वल वेलकम बैक 2015 में जॉन अब्राहम, अनिल कपूर, नाना पाटेकर, श्रुति हासन, परेश रावल और नसीरुद्दीन शाह के लीड रोल के साथ रिलीज किया गया था।
