बॉलीवुड

'Munna Bhai 3' नहीं लगा है ताला, राजकुमार हिरानी और अरशद वारसी ने किया बड़ा खुलासा

Rajkumar Hirani-Arshad Warsi on Munna Bhai 3: 'मुन्ना भाई 3' को लेकर हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान राजकुमार हिरानी ने बताया कि उनके पास स्क्रिप्ट तो है लेकिन वो एंडिंग पर काम कर रहे हैं।

Image

'मुन्ना भाई 3' पर राजकुमार-अरशद ने तोड़ी चुप्पी

Rajkumar Hirani-Arshad Warsi on Munna Bhai 3: राजकुमार हिरानी (Rajkumar Hirani) ने 2003 में फिल्म 'मुन्ना भाई एम.बी.बी.एस.' (Munna Bhai M.B.B.S.) का निर्देशन किया था। इस मूवी में संजय दत्त को 'मुन्ना' और अरशद वारसी को 'सर्किट' के किरदार में देखा गया था। दोनों की जोड़ी को लोगों ने पसंद किया था। पहले पार्ट की सफलता के बाद राजकुमार हिरानी ने साल 2006 में 'लगे रहे मुन्ना भाई' को डायरेक्ट किया और यह भी ब्लॉकबस्टर साबित हुई। 'लगे रहे मुन्ना भाई' को रिलीज हुए लगभग 20 हो गए हैं और दर्शक लंबे समय से 'मुन्ना भाई 3' का इंतजार कर रहे हैं। हाल ही में एक पोर्टल से बात करते हुए राजकुमार हिरानी और अरशद वारसी ने इस मूवी के बनने के बारे में बड़ा खुलासा किया है। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: अक्षय कुमार ने 104 डिग्री बुखार में शूट किया था 'Ghis Ghis Ghis' गाना, Akshara Singh ने बताया सच)

'मुन्ना भाई 3' को लेकर राजकुमार-अरशद ने तोड़ी चुप्पी

हिंदुस्तान टाइम्स से बात करते हुए अपकमिंग स्ट्रीमिंग प्रोजेक्ट 'प्रीतम एंड पेड्रो' को प्रमोट करते हुए 'मुन्ना भाई 3' पर भी चर्चा की। उन्होंने कहा कि असली चुनौती यह है कि एक खास चीज ढूंढी जाए जो एक अच्छी स्क्रिप्ट को मुन्ना भाई वाली फिल्म बना दे। ऐसी फिल्म जो इस सीरीज की पहली दो क्लासिक फिल्मों से बढ़कर हो।

'मुन्ना भाई 3' अभी भी होल्ड पर क्यों है?

हालांकि 'मुन्ना भाई 3' को इतने लंबे समय तक होल्ड पर क्यों रखा गया है? इस बारे में बात करते हुए राजकुमार हिरानी ने कहा, 'अगर आप सिर्फ इंटरवल तक मुन्ना भाई को देखना चाहते हो, तो मैं अभी पांच फिल्में बना सकता हूं। मगर उसके आगे की कहानी मेरे पास नहीं है।' (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: Cocktail 2 Box office Collection: 100 करोड़ी होने से 4 कदम दूर है शाहिद-कृति और रश्मिका की फिल्म, देखें आंकड़े)

उन्होंने आगे कहा, 'सच्चाई से कहूं तो मुझे एक फिल्म बनानी है। मेरी जगह कोई और होता तो कहता कि कोई भी स्क्रिप्ट लिख दो, वो बड़ी ओपनिंग लेगी और अच्छा पैसा कमा लेगी। लेकिन मैं ऐसा नहीं करना चाहता। हमने दो बेहतरीन फिल्में बनाई हैं। अगर मुझे सिर्फ पैसों की पड़ी होती तो अब तक चार-पांच पार्ट बना चुका होता। नई फिल्म को कम से कम उतना ही अच्छा बनाना है जितनी पिछली फिल्में थीं। यहीं पर मैं अटक जाता हूं।'

अरशद वारसी ने भी दिया रिएक्शन

अरशद वारसी ने भी अपनी चुप्पी तोड़ते हुए कहा, 'इस समय तीन अधूरी स्क्रिप्ट्स पड़ी हैं। तीनों ही उन ज्यादातर स्क्रिप्ट्स से कहीं बेहतर हैं जो मैंने सुनी हैं। मैं मजाक नहीं कर रहा हूं। हर स्क्रिप्ट में ऐसी चीज है, जो तुरंत ध्यान खींच ले। आईडिया और सीन्स बिल्कुल खूबसूरत हैं।' अरशद ने भी यह माना है कि सभी में एंडिंग मिसिंग है, जो ऑडियंस से कनेक्ट नहीं कर पाएगी।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article