बॉलीवुड

Mahesh Babu Mother Dies: साउथ के सुपरस्टार महेश बाबू की मां का निधन, बुरी तरह टूट गए एक्टर

  • Agency by: Agency
  • Updated Sep 28, 2022, 11:46 AM IST

साउथ के सुपरस्टार महेश बाबू की मां घट्टामनेनी इंदिरा देवी का लंबी बीमारी के बाद 70 साल की उम्र में आज सुबह निधन हो गया। मां के निधन के बाद महेश बाबू बुरी तरह टूट गए हैं।

Image

Mahesh Babu Mother Dies: साउथ के सुपरस्टार महेश बाबू की मां का निधन, बुरी तरह टूट गए एक्टर

KEY HIGHLIGHTS
साउथ के सुपरस्टार महेश बाबू की मां नहीं रहीं
70 साल की उम्र में बुधवार सुबह उनका निधन हो गया
मां के निधन से महेश बाबू बुरी तरह टूट गए हैं

टॉलीवुड सुपरस्टार महेश बाबू की मां घट्टामनेनी इंदिरा देवी का लंबी बीमारी के बाद 70 साल की उम्र में बुधवार सुबह निधन हो गया। इंदिरा देवी की मौत घट्टामनेनी परिवार के लिए बहुत बड़ा झटका है, क्योंकि इसी साल उनके बड़े बेटे रमेश बाबू का निधन हो गया था। बुधवार को सुपरस्टार महेश बाबू के घर में मातम छा गया और खुद एक्टर मां के निधन से बुरी तरह टूट गए। एक्टर के सिर से मां का साया उठ गया है।

शहर के एक बड़े अस्पताल में पिछले सप्ताह से इलाज करा रहीं इंदिरा देवी ने अपने घर पर अंतिम सांस ली। घट्टामनेनी इंदिरा देवी सुपरस्टार और अनुभवी तेलुगू स्टार कृष्णा की पत्नी थीं। उनकके पांच बच्चे थे जिसमें महेश बाबू चौथे नंबर पर हैं। महेश बाबू के पिता कृष्णा ने इंदिरा देवी से तलाक ले लिया था और एक्ट्रेस विजया निर्मला से शादी कर ली थी। लेकिन इंदिरा देवी ने फिर कभी शादी नहीं की। उन्होंने अकेले ही अपने सारे बच्चों की परवरिश की।

टॉलीवुड मेगास्टार चिरंजीवी महेश बाबू और कृष्णा को शोक व्यक्त करने वाले पहले लोगों में शामिल थे। उन्होंने तेलुगू में ट्वीट किया, "इंदिरा देवी गारू के निधन के बारे में सुनकर बेहद दुख हुआ। मैं सुपरस्टार कृष्णा गारू, भाई महेश बाबू और परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं।" दक्षिण के कई दूसरे सेलेब्स ने भी महेश बाबू को सांत्वना दी हैं।

फिल्म उद्योग के बड़े लोग मृतक मातृसत्ता को श्रद्धांजलि देने के लिए घट्टामनेनी परिवार के घर का रुख कर रहे हैं। पारिवारिक सूत्रों ने बताया कि अंतिम संस्कार बुधवार को दोपहर के बाद किया जाएगा। सोशल मीडिया पर परिवार को श्रद्धांजलि और शोक संदेश आने शुरू हो गए हैं। फैंस महेश बाबू की मां इंदिरा देवी को सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि दे रहे हैं और एक्टर को हिम्मत से काम लेने की सलाह दे रहे हैं।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article