Sourav Ganguly Biopic New Update: बॉलीवुड एक्टर राजकुमार राव (Rajkummar Rao) इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ के साथ-साथ अपकमिंग फिल्मों को लेकर भी चर्चा में बने हुए हैं। राजकुमार राव की अपकमिंग फिल्मों को लेकर एक के बाद एक अपडेट सामने आ रहे हैं। कुछ महीने पहले राजकुमार राव का नाम सौरव गांगुली (Sourav Ganguly) की बायोपिक से जुड़ा था। अब इन सब के बीच सौरव गांगुली की बायोपिक से जुड़ा एक बड़ा अपडेट सामने आया है। इस फिल्म की शूटिंग कब से शुरू होगी इसका खुलासा हो गया है। तो चलिए जानते हैं फिल्म को लेकर क्या अपडेट आया है।
कब से शुरू होगी राजकुमार राव की फिल्म की शूटिंग
एक्टर राजकुमार राव एक बार फिर से अपनी अपकमिंग फिल्म को लेकर चर्चा में आ गए हैं। सौरव गांगुली की लाइफ पर बन रही फिल्म की शूटिंग कब से शुरू होने वाली है इसको लेकर एक नया अपडेट आया है। फिल्ममेकर लव रंजन (Luv Ranjan) ने Pinkvilla को एक इंटरव्यू दिया है। इस इंटरव्यू के दौरान लव रंजन ने सौरव गांगुली बायोपिक फिल्म पर कहा कि 'हमने अभी-अभी अजय देवगन सर के साथ एक एक्शन फिल्म पूरी की है। यह फिल्म इसी साल के अंत में रिलीज होगी। हमने इसकी घोषणा पहले ही कर दी है। और अब हम बहुत जल्द मार्च में सौरव गांगुली की बायोपिक शुरू करने वाले हैं। यह हमारी आने वाली फिल्मों की लिस्ट में है, जिस पर हम काम कर रहे हैं।' लव रंजन के बयान फिल्म का इंतजार कर रहे फैंस का दिल खुश कर दिया है।
जनवरी से शुरू होनी थी शूटिंग
सौरव गांगुली की लाइफ पर बन रही इस फिल्म की शूटिंग को लेकर पहले भी अपडेट सामने आया था। पहले रिपोर्ट थी कि राजकुमार राव की इस फिल्म की शूटिंग जनवरी 2026 से शुरू होने वाली है लेकिन ऐसा नहीं हो सका। अब फिल्म की शूटिंग को लेकर नया अपडेट सामने आया है। सौरव गांगुली की लाइफ पर बन रही फिल्म को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।
