Rajkummar Rao in Sourav Ganguly Biopic: बॉलीवुड एक्टर राजकुमार राव (Rajkummar Rao) अपनी हालिया रिलीज हुई गैंगस्टर ड्रामा 'मालिक' (Maalik) के प्रमोशन में बिजी चल रहे हैं। फिल्म क्रिटिक्स और ऑडियंस को ओर से इस मूवी को खास रिव्यू नहीं मिले हैं। फिल्म में राजकुमार राव की एक्टिंग को जमकर तारीफ की जा रही है। इस मूवी के रिलीज होने के बाद राजकुमार राव ने हाल ही में बड़ा खुलासा करते हुए बताया है कि पूर्व क्रिकेटर सौरव गांगुली की बहुप्रतीक्षित बायोपिक की तैयारियां शुरू कर चुके हैं। इस फिल्म में राजकुमार राव को बड़े परदे पर सौरव गांगुली का किरदार निभाते हुए देखा जाएगा।
मिड-डे से बात करते हुए राजकुमार राव बताया कि टीम ने अभी फिल्म शूटिंग में देरी इसलिए की है ताकि वो इस बायोपिक के लिए न्याय कर सकें। मेकर्स इस मूवी की शूटिंग को साल 2026 में जनवरी के महीने से शुरू करेंगे। फिल्म का टाइटल भी तय नहीं किया गया है। राजकुमार राव इस समय सौरव गांगुली की तरह खेलने की प्रैक्टिस कर रहे हैं। राजुकुमार राव ने यह भी बताया कि वो क्रिकेट खेलना तो जानते हैं लेकिन बतौर लेफ्ट-हैंडेड बैट्समैन होना अलग बात है। इसलिए राजकुमार राव को सौरव गांगुली की तरह खेलने के लिए प्रैक्टिस करने का समय चाहिए।
राजुकुमार राव ने यह भी बताया कि वो अभी तक सौरव गांगुली से अच्छी तरह भी नहीं मिले हैं। इस मूवी की शुरुआत करने से पहले राजकुमार को उनसे मिलना पड़ेगा। राजकुमार राव अच्छी तरह जानते हैं कि सौरव गांगुली के किरदार को बड़े परदे पर निभाना इतना आसान नहीं होगा। सौरव गांगुली भारतीय क्रिकेट के सबसे प्रतिष्ठित कप्तानों में से एक रहे हैं।
