Salman Khan House Firing Incident: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान के घर के बाहर इस साल अप्रैल महीने में गोलीबारी हुई थी। इस मामले में पुलिस लगातार जांच कर रही है। इस मामले में पुलिस ने लॉरेंस बिश्नोई के गैंग के लोगों को पकड़ा था। पुलिस ने अपनी चार्जशीट में कई चौंकाने वाले खुलासे किए है। पुलिस ने चार्जशीट में बताया कि लॉरेंस बिश्नोई ने सलमान खान को मारने के लिए छह लोगों को 20 लाख रुपये दिए थे।
कोर्ट ने लॉरेंश के भाई अनमोल बिश्नोई के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया है।
अनमोल के अलावा रोहित गोदरा भी मुख्य आरोपी है जो लॉरेंश के गैंग का हिस्सा है। दोनों चार्ज शीट दायर होने के बाद से ही मुंबई से फरार है। Moca ने 27 जुलाई को अनमोल और गोदरा के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया था।
पुलिस ने चार्जशीट में किए चौंकाने वाले खुलासे
चार्जशीट में बताया गया है कि अनमोल ने हमलावरों से कहा था कि तुम ऐसा करने में कामयाब हो जाते हैं तो इतिहास रच दोगे। पुलिस ने 1734 पेज की चार्जशीट दायर की है। हमलावर भी इस काम को करने से बिल्कुल घबराए नहीं क्योंकि वो समाज में बदलाव लाना चाहते हैं। हमलावरों से कहा गया था कि हेलमेट पहनना है और सिगेरट पीना है ताकि वो निडर लगे। हमलावरों से कहा गया था कि सलमान को डराना है। रिपोर्ट में आरोपियों ने कहा था कि उन्होंने लॉरेंस बिश्नोई की गैंग को चार पहले ज्वाइन किया था। उन्होंने उसे पहले इंस्टाग्राम पर फॉलो किया था। सलमान खान ने भी इस मामले में पुलिस के सामने अपना बयान दर्ज करवाया है। एक्टर ने हमले के बाद कहा था कि वो इन चीजों से डरने वाले नहीं है। हालांकि इस घटना के बाद पुलिस ने इस मामले में सलमान की सुरक्षा बढ़ा दी है।
