Aishwarya Rai-Aaradhya Bachchan Spotted: बॉलीवुड इंडस्ट्री की फेमस एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन (Aishwarya Rai Bachchan) लगातार सुर्खियां बटोर रही हैं। बीते कुछ दिनों से खबरें आ रही हैं कि ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन के बीच कुछ ठीक नहीं है। इन अफवाहों को हवा तब मिली जब अभिषेक बच्चन ने भी तलाक को लेकर एक पोस्ट लाइक किया। हाल ही में ऐश्वर्या राय को बेटी आराध्या बच्चन (Aaradhya Bachchan) के साथ मुंबई के एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। ऐश्वर्या राय कई दिनों से आराध्या के साथ न्यूयॉर्क में हॉलिडे एन्जॉय कर रही थीं। ऐश्वर्या और आराध्या का मुंबई एयरपोर्ट से सामने आया वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है।
ऐश्वर्या राय बच्चन बेटी आराध्या के साथ न्यूयॉर्क में छुट्टियों बिताने के बाद अब घर लौट आई हैं। मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट हुईं मां-बेटी का वीडियो सोशल मीडिया लोगों को काफी पसंद आया है। आज भी कई लोगों को हैरानी है कि जब ऐश्वर्या न्यूयॉर्क में थीं और उनके पति और एक्टर अभिषेक बच्चन भारत में क्यों थे। ऐश्वर्या ब्लैक कलर की आउटफिट में हमेशा की तरह ब्यूटीफुल लग रही थीं जबकि आराध्या लैवेंडर स्वेटशर्ट, काली पैंट और सफेद स्नीकर्स में स्टाइलिश दिखाई दीं।
बताते चलें हाल ही में अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी में ऐश्वर्या राय बेटी आराध्या के साथ अकेले पहुंची थीं जबकि पूरा बच्चन परिवार के साथ नजर आया था। ऐश्वर्या को बेटी के साथ अकेला देखने के बाद लोगों ने कपल के अलग होने की अटकलें लगानी शुरू कर दी थीं। इस खबर से ऐश्वर्या और अभिषेक के फैन्स भी हैरान रह गए थे। सुनने में आ रहा है कि कपल के बीच सबकुछ ठीक है।
