बॉलीवुड

King Release Date Out: क्रिसमस पर दहशत मचाएंगे शाहरुख खान, रिलीज डेट की अनाउंस

King Release Date Out: बॉलीवुड इंडस्ट्री के लोकप्रिय एक्टर शाहरुख खान की अपकमिंग फिल्म 'किंग' का एक नया टीजर जारी कर दिया गया है। शाहरुख खान ने इस टीजर की अनाउंसमेंट के साथ रिलीज डेट भी जारी कर दी है। यह मूवी इस साल के अंत में क्रिसमस के मौके पर रिलीज होने वाली है।

Image

Pic Credit: Shah Rukh khan/Instagram

King Release Date Out: बॉलीवुड इंडस्ट्री के सुपरस्टार शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की नई एक्शन-थ्रिलर फिल्म 'किंग' (King) को लेकर दर्शकों के बीच अलग ही क्रेज है। शाहरुख खान के 60वें जन्मदिन पर मेकर्स ने फिल्म का धांसू टीजर पेश किया है, जिसे देख फैन्स भी गदगद हो गए थे। अब एक बार फिर 24 जनवरी को शाहरुख खान ने अपने सोशल मीडिया पर फिल्म 'किंग' से एक छोटी सी क्लिप शेयर कर फैन्स को बड़ा सरप्राइज दिया है। इस वीडियो के माध्यम के साथ खुद शाहरुख खान ने फिल्म 'किंग' की रिलीज डेट भी अनाउंस कर दी है। तो चलिए जानते हैं यह मूवी किस दिन सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

क्रिसमस पर रिलीज होगी शाहरुख खान की 'किंग'

शाहरुख खान ने 'किंग' का एक नया टीजर इंस्टाग्राम पर पेश कर किया है। इस टीजर को रिलीज करते हुए शाहरुख खान ने कैप्शन में लिखा, 'किंग 24.12.2026 को सिनेमाघरों में दहाड़ने के लिए तैयार है।' इस वीडियो में शाहरुख खान बर्फीली पहाड़ियों पर खड़े होकर चिल्लाते दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में शाहरुख खान एक बार फिर एक्शन अवतार देखने को मिला है। इस वीडियो को देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट में लिखा, 'यह सिर्फ अनाउंसमेंट नहीं थी, ये वार्निंग है कि किंग इज बैक।' वहीं दूसरे ने लिखा, 'बॉक्स ऑफिस पर 2000 करोड़ रुपये पक्का हैं।'

शाहरुख खान की 'किंग' का निर्देशन सिद्धार्थ आनंद कर रहे हैं। फिलहाल इस मूवी की शूटिंग अलग-अलग लोकेशंस पर चल रही है। इस मूवी में शाहरुख खान के साथ पहली बार उनकी बेटी सुहाना खान स्क्रीन स्पेस शेयर करती दिखाई देंगी। इसके अलावा फिल्म में दीपिका पादुकोण, अभिषेक बच्चन सिद्धार्थ आनंद, अनिल कपूर, रानी मुखर्जी, अरशद वारसी, अभय वर्मा और राघव जुयाल सहित कई कलाकार अलग-अलग भूमिकाओं में दिखाई देने वाले हैं। वैसे आप इस मूवी को देखने के लिए कितने बेताब हैं? इस बारे में आप हमें कमेंट्स के माध्यम से बता सकते हैं।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article