Dhurandhar Box Office Collection: बॉलीवुड इंडस्ट्री के फेमस एक्टर रणवीर सिंह (Ranveer Singh) की स्पाई थ्रिलर फिल्म 'धुरंधर' (Dhurandhar) 5 दिसंबर के दिन निर्माताओं ने रिलीज की थी। दर्शकों की ओर से मिले शानदार रिव्यू के बाद से ही यह मूवी लगातार बॉक्स ऑफिस पर धांसू कमाई करने में लगी हुई है। अब इस मूवी ने सिनेमाघरों में सफल 50 दिन पूरे कर लिए हैं। खास बात यह है कि 50 दिनों के बाद भी यह मूवी बॉक्स ऑफिस पर लाखों रुपये में कमाई कर रही है। तो चलिए देखते हैं इन 50 दिनों में रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंदर' ने कितने करोड़ रुपये का बिजनेस कर लिया है।
800 करोड़ रुपये के क्लब में शामिल हो जाएगी 'धुरंधर'
मशहूर निर्माता-निर्देशक आदित्य धर के निर्देशन में बनी रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर' ने 8वें शुक्रवार को 50 लाख रुपये का शानदार कलेक्शन किया है। इस कलेक्शन के साथ 'धुरंधर' ने 50 दिनों में 778.80 करोड़ रुपये का बिजनेस कर लिया है। यह मूवी घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 800 करोड़ रुपये के क्लब में शामिल होने से केवल एक कदम दूर रह गई है। 23 जनवरी को सनी देओल की 'बॉर्डर 2' रिलीज होने के बाद 'धुरंधर' की कमाई पर काफी असर पड़ा है। फिल्म ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 41 करोड़ रुपये का धांसू बिजनेस किया है।
रणवीर सिंह ने फिल्म 'धुरंधर' में एक इंडियन स्पाई एजेंट का किरदार निभाया है। इस मूवी में संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, अक्षय खन्ना, राकेश बेदी और आर माधवन सहित कई कलाकार अहम रोल में नजर आ रहे हैं। इस मूवी में रणवीर सिंह के अपोजिट मेकर्स ने सारा अर्जुन को कास्ट किया है। 'धुरंधर' की जबरदस्त सफलता के बाद अब मेकर्स 19 मार्च के दिन 'धुरंधर 2' को रिलीज करने के लिए एकदम तैयार है। 'धुरंधर 2' की टक्कर अब यश की 'टॉक्सिक' से होगी।
