बॉलीवुड

डांस फ्लोर पर Kiara Advani से Sidharth Malhotra बोले, 'दिला दूं तुझे बुर्ज खलीफा', देखें डांस Video

Kiara-Sidharth Dancing Video: बॉलीवुड अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणा का डांसिग वीडियो इंटरनेट पर जमकर वायरल हो रहा है, जो इनके रिसेप्शन का है। सिद्धार्थ और कियारा इस वीडियो में बुर्ज खलीफा गाने पर ठुमके लगाते दिख रहे हैं। सिड-कियारा ने रिसेप्शन पर अपने रिश्तेदारों के साथ जमकर डांस किया।

Image

डांस फ्लोर पर Kiara Advani से Sidharth Malhotra बोले, 'दिला दूं तुझे बुर्ज खलीफा', देखें डांस Video

KEY HIGHLIGHTS
12 फरवरी को था सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी का रिसेप्शन
सिद्धार्थ-कियारा के रिसेप्शन में शामिल हुए बॉलीवुड के बड़े स्टार्स
रिसेप्शन से सिड-कियारा के डांसिंग वीडियो जमकर वायरल हो रहे हैं

Kiara-Sidharth Dancing Video: बॉलीवुड अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी ने 12 फरवरी के दिन मुंबई में रिसेप्शन रखा था, जिसमें कई बड़े बॉलीवुड स्टार्स शामिल हुए। सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी के वेडिंग रिसेप्शन में आलिया भट्ट, आदित्य रॉय कपूर, नीतू कपर, विक्की कौशल और करण जौहर जैसे सितारे शामिल हुए थे, जिन्होंने पार्टी में जमकर डांस किया और इंडस्ट्री के नए कपल पर प्यार बरसाया। सिद्धार्थ और कियारा के वेडिंग रिसेप्शन से सामने आए वीडियोज इंटरनेट पर जमकर वायरल हो रहे हैं, जिनमें स्टार्स डांस करते दिखाई दे रहे हैं। रिसेप्शन पार्टी से सामने आए एक वीडियो में सिद्धार्थ और कियारा बुर्ज खलीफा पर थिरकते दिखाई दे रहे हैं, जो लोगों को काफी पसंद आ रहा है।

सिड-कियारा ने किया घरवालों के साथ

सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी के डांसिंग वीडियो में मल्होत्रा परिवार और आडवाणी परिवार जमकर डांस करते दिखाई दे रहे हैं। इस वीडियो में सिड कियारा के साथ बुर्ज खलीफा गाने पर डांस करते दिखाई दे रहे हैं। यह गाना कियारा आडवाणी की मूवी लक्ष्मी में था, जिसमें उन्होंने अक्षय कुमार के साथ डांस किया था। लोगों को दोनों के कूल स्टेप्स काफी पसंद आ रहे हैं। आप सिड-कियारा का ये डांस वीडियो नीचे देख सकते हैं:

7 फरवरी के दिन सिद्धार्थ-कियारा ने की थी शादी

अदाकारा कियारा आडवाणी ने एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ 7 फरवरी 2023 के दिन शादी की थी। ये दोनों लम्बे समय से एक-दूसरे को डेट करते आ रहे थे, जिसके बाद इन्होंने शादी करने का फैसला लिया। सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी के परिवारवाले जैसलमेर गए थे, जहां इन दोनों ने 7 फेरे लिए और एक-दूसरे को पति-पत्नी के रूप में स्वीकार किया। सिड-कियारा का वेडिंग वीडियो इंटरनेट पर जमकर वायरल हुआ था, जिसमें ये दोनों एक-दूसरे से आंखों-आंखों में बातें करते दिखाई दे रहे थे।

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article