बॉलीवुड

Kiara Advani दूसरी बार बनने वाली हैं मां, Sidharth Malhotra के घर फिर गूंजेगी किलकारी

  • Authored by: अभय
  • Updated Oct 7, 2026, 11:35 AM IST

Kiara Advani Announce Second Pregnancy: कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा के घर एक बार फिर खुशियों ने दस्तक दी है। कपल ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर फैंस को बड़ी खुशखबरी दी है।

Image

Kiara Advani -Sidharth Malhotra के घर फिर गूंजेगी किलकारी, सरायाह को मिलेगा छोटा भाई या बहन! (Image Source: Kiara Advani Instagram)

Kiara Advani Announce Second Pregnancy: बॉलीवुड की पॉपुलर जोड़ी कियारा आडवाणी (Kiara Advani) और सिद्धार्थ मल्होत्रा (Sidharth Malhotra) की जिंदगी में एक बार फिर खुशियों का दौर आया है। दोनों ने सोशल मीडिया पर एक प्यारी सी तस्वीर शेयर की है, जिसके बाद फैंस और सेलेब्स उन्हें लगातार बधाई दे रहे हैं। कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा ने पोस्ट शेयर करके बताया कि वो दोबारा माता-पिता बनने वाले हैं। इस पोस्ट ने आते ही सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है। सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी की इस पोस्ट को देखने के बाद कई लोग हैरान भी नजर आ रहे हैं। तो चलिए जानते हैं कपल ने पोस्ट शेयर करके क्या लिखा है।

कियारा आडवाणी-सिद्धार्थ मल्होत्रा ने शेयर की पोस्ट

कियारा आडवाणी ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा, “Blessed once again with the greatest gift of all.” यानी उन्हें एक बार फिर जिंदगी का सबसे बड़ा तोहफा मिला है। इसके साथ उन्होंने लिखा कि उनके दिल प्यार और शुक्रगुजारी से भरे हुए हैं। पोस्ट के साथ कियारा ने दिल, हाथ जोड़ने और नजर से बचाने वाला इमोजी भी लगाया है। पोस्ट की तस्वीर में नन्हे बच्चे का हाथ दिखाई दे रहा है, जिसे कपल ने बेहद प्यार से थामा हुआ है। तस्वीर सामने आने के बाद फैंस को साफ तौर पर समझ आ गया कि कियारा और सिद्धार्थ की जिंदगी में एक बार फिर नन्हा मेहमान आने वाला है।

सिद्धार्थ मल्होत्रा ने भी किया रिएक्ट

कियारा की इस पोस्ट पर सिद्धार्थ मल्होत्रा ने भी प्यार भरा कमेंट किया है। कपल की इस खुशखबरी पर इंडस्ट्री के दोस्तों और फैंस की तरफ से भी लगातार प्यार बरस रहा है। पोस्ट के कमेंट सेक्शन में लोग दोनों को नई खुशी के लिए बधाई दे रहे हैं। आपको बता दे कि कियारा और सिद्धार्थ ने 6 फरवरी 2023 को शादी की थी। इसके बाद जुलाई 2025 में दोनों पहली बार पैरेंट्स बने थे। कपल ने अपनी बेटी के जन्म की जानकारी सोशल मीडिया के जरिए दी थी और बाद में उसका नाम सरायाह मल्होत्रा (Saraayah Malhotra) बताया था।

Abhay
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें
End of Article