Salman Khan Welcomes BJP Youth Leader: सलमान खान (Salman Khan) की जिंदगी से जुड़ी छोटी-सी झलक भी अक्सर सुर्खियां बटोर लेती है। इस बार वजह उनका कोई फिल्मी प्रोजेक्ट नहीं, बल्कि उनकी खास मेहमाननवाजी है। सुपरस्टार ने हाल ही में भारतीय जनता युवा मोर्चा (BJYM) के कोषाध्यक्ष पीएम साई प्रसाद और उनकी पत्नी को मुंबई स्थित अपने घर पर डिनर के लिए बुलाया। इस खास मुलाकात की तस्वीरें और वीडियो खुद प्रसाद ने सोशल मीडिया पर शेयर किए हैं। (Times Now Navbharat पर ये भी पढ़ें-'मैंने अभिजीत दिपके की आलोचना...' Javed Akhtar ने वायरल मैसेज पर दी सफाई)
सलमान खान से मिले बीजेपी नेता
पीएम साई प्रसाद ने सोशल मीडिया पर सलमान खान के साथ मुलाकात का वीडियो शेयर करते हुए एक्टर का शुक्रिया अदा किया। उन्होंने बताया कि सलमान ने उन्हें और उनकी पत्नी को अपने घर पर डिनर के लिए बुलाया था। पीएम साई प्रसाद ने इस शाम को यादगार बताया और सलमान की मेहमान नवाजी, गर्मजोशी और सादगी की जमकर तारीफ की। पीएम साई प्रसाद ने सलमान को ‘भाई’ कहकर संबोधित किया। उन्होंने पोस्ट में लिखा, 'शानदार बातचीत और दिल से की गई मेहमाननवाजी से भरी एक यादगार शाम! अपने घर पर मुझे और मेरी पत्नी को डिनर के लिए बुलाने के लिए शुक्रिया सलमान खान भाई। आपकी गर्मजोशी और सादगी ने दिल छू लिया, भाई।' वीडियो में सलमान खान पीएम साई प्रसाद और उनकी पत्नी के साथ पोज देते नजर आ रहे हैं। इस दौरान सलमान कैजुअल लुक में दिखाई दिए। प्रसाद की पत्नी ने भी सलमान के साथ तस्वीरें खिंचवाईं।
वर्कफ्रंट की बात करें तो सलमान खान जल्द ही डायरेक्टर वामशी पैडिपल्ली और प्रोड्यूसर दिल राजू की अगली एक्शन फिल्म में नजर आएंगे। इस फिल्म को पहले SVC63 के नाम से जाना जा रहा था, लेकिन अब इसका नाम मॉन्स्टर बताया जा रहा है। फिल्म में सलमान के साथ नयनतारा नजर आएंगी। फिल्म को ईद 2027 पर रिलीज करने की तैयारी है। सलमान खान की एक और बड़ी फिल्म मातृभूमि है, जिसे अपूर्व लाखिया डायरेक्ट कर रहे हैं। फिल्म में सलमान कर्नल बी. संतोष बाबू का किरदार निभा रहे हैं।
