Kangana Ranaut on Ketan Agrawal Murder Case: बॉलीवुड एक्ट्रेस और लोकसभा सांसद कंगना रनौत (Kangana Ranaut) ने केतन अग्रवाल (Ketan Agrawal) मर्डर केस पर अपनी रिएक्शन दिया है। इस मामले को लेकर उन्होंने सोशल मीडिया पर एक लंबा नोट शेयर किया, जिसमें उन्होंने सिर्फ परिवार की परवरिश को जिम्मेदार ठहराने की सोच पर सवाल उठाए। कंगना रनौत की पोस्ट सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। कंगना रनौत ने अपनी कई पोस्ट में कई सवालों का जवाब दिया और बताया ऐसा क्यों हो है। तो चलिए जानते है कि कंगना रनौत ने अपनी पोस्ट में क्या लिखा है, जिसको लेकर इतनी चर्चा हो रही है।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें:'लोग मुझे मैसेज नहीं करते' फिल्म इंडस्ट्री पर Kangana Ranaut का रिएक्शन, फ्लॉप मूवी को लेकर भी तोड़ी चुप्पी
कंगना रनौत ने दिया ये रिएक्शन
एक्ट्रेस कंगना रनौत एक बार फिर से खबरों में है। इसकी वजह कंगना रनौत की अभी हाल ही में सामने आई एक पोस्ट है। इस पोस्ट में कंगना रनौत केतन अग्रवाल मर्डर केस पर रिएक्शन देती नजर आईं। कंगना रनौत ने लिखा कि 'आज के समय में सिर्फ किसी का परिवार, घर या माता-पिता देखकर ये नहीं कहा जा सकता कि बच्चों को कैसे संस्कार मिले हैं। असली सवाल ये है कि उन्हें प्रभावित कौन कर रहा है? वे किसके साथ ज्यादा समय बिताते हैं? सोशल मीडिया, एआई या असल जिंदगी में उनका असर किन लोगों से पड़ रहा है? सिर्फ माता-पिता को दोष देना ठीक नहीं है, क्योंकि आज लोग एक साथ कई तरह की जिंदगी जी रहे हैं। हर कोई दुनिया के सामने अपनी एक अच्छी छवि दिखाने में लगा है। लोग जैसे दिखते हैं, जरूरी नहीं कि असल में वैसे ही हों या वैसा महसूस करते हों। इसलिए बच्चों के किसी भी काम के लिए उनके परिवार को तुरंत जिम्मेदार नहीं ठहराया जा सकता।'
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: Fact Check: समय रैना के शो 'India s Got Latent 2' की अगली गेस्ट होंगी Kangana Ranaut? जानिए वायरल फोटो की सच्चाई

कंगना रनौत का वायरल पोस्ट (Image Source: Kangana Ranaut Instagram)
सिया गोयल पर लगा है आरोप
इस बीच, सिया गोयल के माता-पिता ने भी इस मामले की जांच पर अपनी बात रखी। सिया की मां ने इंडिया टुडे से बातचीत में बताया, 'शादी तय करने से पहले हमने सिया से कई बार पूछा था। कम से कम 10 बार हमने उससे कहा था, 'सिया, हम तुम्हारी शादी के बारे में सोच रहे हैं। क्या तुम्हें केतन पसंद है? क्या तुम यह शादी करना चाहती हो?' हर बार उसने यही कहा कि 'हां, मुझे केतन पसंद है।' साथ ही सिया के माता-पिता ने ये भी कहा कि अगर जांच में उनकी बेटी दोषी पाई जाती है, तो उसे भी कानून के मुताबिक वही सजा मिलनी चाहिए।
