बॉलीवुड

'लोग मुझे मैसेज नहीं करते' फिल्म इंडस्ट्री पर Kangana Ranaut का रिएक्शन, फ्लॉप मूवी को लेकर भी तोड़ी चुप्पी

  • Authored by: अभय
  • Updated Jun 10, 2026, 02:18 PM IST

Kangana Ranaut Speak on Bollywood: एक्ट्रेस कंगना रनौत ने अभी एक इंटरव्यू दिया है। इस इंटरव्यू के दौरान कंगना रनौत अपनी अपकमिंग फिल्म और बॉलीवुड को लेकर काफी कुछ बोला है।

Image

कंगना रनौत ने बॉलीवुड को लेकर कही ये बात (Image Source: Times Now)

Kangana Ranaut Speak on Bollywood: बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत (Kangana Ranaut) इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म भारत भाग्य विधाता (Bharat Bhhagya Viddhaata) को लेकर खबरों में हैं। फिल्म भारत भाग्य विधाता को लेकर एक के बाद एक अपडेट सामने आ रहे हैं। अभी हाल ही में कंगना रनौत की इस फिल्म की दिल्ली में स्क्रीनिंग रखी गई थी। इस दौरान दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने भी इस फिल्म को देखा और जमकर तारीफ की। इन सब के बीच कंगना रनौत का इंटरव्यू सामने आया है। इस इंटरव्यू के दौरान कंगना रनौत ने कंगना रनौत ने ऐसा कुछ बोला है, जिसने सबको हैरान कर दिया है।

कंगना रनौत ने कही ये बात

एक्ट्रेस कंगना रनौत ने एक बार फिर से चर्चा में है। इसकी वजह का अभी हाल ही में दिया एक इंटरव्यू है। Hindustan Times से बातचीत के दौरान जब कंगना रनौत से पूछा गया कि उनकी आने वाली फिल्म भारत भाग्य विधाता को लेकर किसी का कोई रिएक्शन आया है या नहीं, तो उन्होंने कहा, 'फिल्म इंडस्ट्री के लोग मुझे मैसेज नहीं करते।' कंगना का ने कहा कि 'मैं बस इतना कहना चाहूंगी कि जब आपकी हैसियत बढ़ती है तो दुश्मन भी बढ़ते हैं। ऐसा नहीं हो सकता कि आपकी हैसियत बढ़े और दुश्मन न बढ़ें।'

ये था लाइफ का अहम फैसला

कंगना रनौत ने इस इंटरव्यू के दौरान कहा कि 'जब मैंने तय किया कि मैं अपने माता-पिता के बताए रास्ते पर नहीं चलूंगी, वो मेरी जिंदगी का सबसे मुश्किल समय था, लेकिन वही सबसे अहम फैसला भी था।' उस वक्त की मुश्किलों को याद करते हुए उन्होंने कहा, 'मेरे पास कुछ भी नहीं था। कोई मदद नहीं थी। मैं खुद बहुत छोटी थी। मेरे पास ऐसी पढ़ाई भी नहीं थी जिससे मुझे अच्छी नौकरी मिल सके या मैं अपना खर्च चला सकूं। मेरे कोई जान-पहचान वाले भी नहीं थे। इसलिए मैं बस सब छोड़कर निकल गई। उन्होंने आगे कहा, 'मेरी जिंदगी ज्यादा से ज्यादा दबाव लेने के बारे में रही है। इसलिए यह कोई हैरानी की बात नहीं है कि आखिरकार सबसे ज्यादा दबाव भी मुझे ही झेलना पड़ा।'

फ्लॉप फिल्म पर कही ये बात

फिल्मों को लेकर बात करते हुए कंगना रनौत ने कहा कि किसी कलाकार की कीमत सिर्फ आंकड़ों से नहीं आंकी जा सकती, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर फिल्मों का चलना बहुत जरूरी है। उन्होंने कहा, 'फिल्मों का सफल होना जरूरी है। जब तक फिल्में चलेंगी, तब तक बनती रहेंगी। अगर फिल्में नहीं चलेंगी तो बनना बंद हो जाएंगी। इंडस्ट्री के बने रहने के लिए फिल्मों की सफलता बहुत जरूरी है।'

Abhay
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें
End of Article