बॉलीवुड

'सिकंदर' के साथ रिलीज किया जाएगा 'केसरी 2' का टीजर, 'हाउसफुल 5' के मेकर्स ने पीछे खींचे हाथ

  • Authored by: अभय
  • Updated Mar 26, 2025, 09:14 AM IST

Kesari 2 teaser with Sikandar: सलमान खान और रश्मिका मंदाना की फिल्म 'सिकंदर' के साथ अब अक्षय कुमार की अपकमिंग फिल्म केसरी 2 का टीजर रिलीज किया जाएगा। इसको लेकर करण जौहर ने फिल्म हाउसफुल 5 के मेकर्स से बात भी है। सलमान खान की ये फिल्म 30 मार्च को रिलीज होने वाली है।

Image

Kesari 2 teaser with Sikandar

Kesari 2 teaser with Sikandar: बॉलीवुड के जाने-माने स्टार सलमान खान इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'सिकंदर' को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। सलमान खान की यह फिल्म ईद पर बड़े पर्दे पर दस्तक देने वाली है। लेकिन रिलीज़ से पहले ही सलमान खान की फिल्म एक बार फिर सुर्खियों में आ गई है। इस बार मामला दो फिल्मों के ट्रेलर से जुड़ा हुआ है। फिल्म 'सिकंदर' के साथ 'केसरी 2' और 'हाउसफुल 5' में से किसी एक का टीजर-ट्रेलर लॉन्च किया जाना है, जिसको लेकर काफी लंबे समय से चर्चा चल रही है। अब चर्चा का परिणाम भी सामने आ गया है। तो चलिए, जानते हैं कि किस फिल्म का ट्रेलर सलमान खान की 'सिकंदर' के साथ रिलीज़ किया जाएगा।

करण जौहर ने की रिक्वेस्ट

सलमान खान की फिल्म 'सिकंदर' के लिए लोगों में काफी जोश देखने को मिल रहा है। इसी का फायदा उठाकर स्टार्स अपनी अपकमिंग फिल्म का ट्रेलर 'सिकंदर' के साथ रिलीज़ करना चाहते हैं। पहले माना जा रहा था कि 'सिकंदर' के साथ फिल्म 'हाउसफुल 5' का ट्रेलर लॉन्च होगा, लेकिन अब एक दूसरी फिल्म का नाम सामने आ रहा है। बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के अनुसार, 'सिकंदर' के साथ अब अक्षय कुमार की फिल्म 'केसरी 2' का टीजर लॉन्च किया जाएगा। रिपोर्ट में बताया गया कि करण जौहर ने हाल ही में अक्षय कुमार से मिलकर फिल्म 'हाउसफुल 5' के ट्रेलर को देर से रिलीज़ करने की रिक्वेस्ट की है, जिसे अक्षय कुमार ने मान लिया है और साजिद नाडियाडवाला से बात करने के लिए कहा है। साजिद नाडियाडवाला अब इस पर विचार कर रहे हैं। आपको बता दें कि दोनों ही फिल्मों में अक्षय कुमार अहम रोल में नजर आने वाले हैं।

इस दिन रिलीज होगी फिल्म 'सिकंदर'

सलमान खान और रश्मिका मंदाना की फिल्म 'सिकंदर' 30 मार्च को बड़े पर्दे पर रिलीज़ होने वाली है। यह पहली ऐसी फिल्म होगी जिसमें रश्मिका मंदाना और सलमान खान साथ नज़र आएंगे।

Abhay
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें
End of Article