बॉलीवुड

Kangana Ranaut ने फिर से उड़ाया Hrithik Roshan का मजाक, Diljit Dosanjh को भी लपेटा

Kangana on Hrithik-Diljit acting: अभिनेत्री कंगना रनौत ने ट्वीट में लिखा है कि वो ऋतिक रोशन और दिलजीत दोसांझ को एक्टर नहीं मानती हैं। कंगना के अनुसार ऋतिक रोशन को अच्छा एक्शन आता है और दिलजीत दोसांझ अच्छा गाना गाते हैं लेकिन इनमें से कोई भी अच्छा एक्टर नहीं है।

Image

Kangana Ranaut ने फिर से उड़ाया Hrithik Roshan का मजाक, Diljit Dosanjh को भी लपेटा

KEY HIGHLIGHTS
  • कंगना रनौत ने एक बार फिर से साधा ऋतिक रोशन पर निशाना
  • कंगना ने ट्वीट में लिखा कि वो ऋतिक को एक्टर नहीं मानती हैं
  • ऋतिक के साथ-साथ कंगना रनौत ने दिलजीत दोसांझ को भी लपेटा

Kangana on Hrithik-Diljit acting: बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत अक्सर अपने बेबाक बयानों के लिए लोगों के बीच छायी रहती हैं। वो हर मुद्दे पर बेबाक बयान देती हैं और लोगों को चौंका देती हैं। कंगना रनौत कुछ देर पहले सोशल मीडिया पर फैंस के साथ बात करने के लिए आई थीं, जिस दौरान उन्होंने कई सवालों के जवाब दिए। कंगना रनौत ने सवाल-जवाब के इस सिलसिले को #ASKKANGANA का नाम दिया और ट्विटर पर लोगों के कई सवालों के जवाब दिए। #ASKKangana सेशन के दौरान एक फैन ने कंगना रनौत से ऋतिक रोशन और दिलजीत दोसांझ की एक्टिंग के बारे में कुछ कहने को कहा। अदाकारा ने इस ट्वीट का ऐसा जवाब दिया कि इंटरनेट पर हंगामा मच गया। लोग कंगना के जवाव को ऋतिक-दिलजीत पर हमला मार रहे हैं।

फैन ने ट्वीट में लिखा था, 'ऋतिक रोशन और दिलजीत दोसांझ में से आपका फेवरेट एक्टर कौन है?' अदाकारा कंगना रनौत ने इस सवाल का जवाब देते हुए ट्विटर पर लिखा, 'मुझे ऐसा लगता है कि एक इंसान बहुत अच्छा एक्शन करता है और दूसरा बहुत अच्चे गाने बनाता है। सच बोलूं तो मैंने इन दोनों को कभी एक्टिंग करते हुए नहीं देखा है। अगर मैं इन्हें कभी एक्टिंग करते हुए देखूंगी तो जरूर बताऊंगी कि ये कैसे एक्टर हैं। अगर आप भी इन्हें एक्टिंग करते देखें तो मुझे जरूर बताएं।'

बता दें कंगना रनौत ने ऋतिक रोशन के साथ कृष 3 और काइट्स में साथ काम किया है। इन दोनों फिल्मों के दौरान दर्शकों को इनकी केमिस्ट्री काफी पसंद आई थी। बताया जाता है कि इन्हीं फिल्मों के दौरान इन दोनों के बीच अफेयर शुरू हुआ था, जिसकी वजह से कंगना आजतक ऋतिक रोशन पर हमलावर हैं। लोग कंगना रनौत को लगातार ट्रोल कर रहे हैं कि अगर ऋतिक अच्छे एक्टर नहीं हैं तो उन्होंने कृष 3 और काइट्स जैसी फिल्में क्यों की थीं?

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article