बॉलीवुड

Jawan Pre Release Event में शाहरुख खान ने मारी धांसू एंट्री, स्टेज पर धमाकेदार डांस कर उड़ाया गर्दा

Jawan Pre Release Event Video Viral: बॉलीवुड के किंग यानी शाहरुक खान की 'जवान' की रिलीज में कुछ ही दिन बाकी रह गए हैं। रिलीज से पहले चेन्नई में 'जवान' के लिए इवेंट रखा गया, जिसमें शाहरुख कान ने ग्रैंड एंट्री की। इतना ही नहीं, उन्होंने स्टेज पर धमाकेदार डांस भी किया।

Image

Jawan Pre Release Event Video Viral: बॉलीवुड के किंग यानी शाहरुख खान की मूवी 'जवान' (Jawan) की रिलीज में कुछ ही दिन बाकी रह गए हैं। वहीं 'जवान' के ट्रेलर के रिलीज होने में भी कुछ ही पल बचे हैं। 'जवान' को लेकर फैंस में काफी एक्साइटमेंट है। खास बात तो यह है कि मूवी की रिलीज से पहले चेन्नई में इवेंट रखा गया, जिसमें शाहरुख खान (Shah Rukh Khan), विजय सेतुपति, सुनील ग्रोवर और कई सितारों ने शिरकत की। 'जवान' के प्री-रिलीज इवेंट से जुड़े वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे हैं।

'जवान' (Jawan) के प्री-रिलीज इवेंट के वायरल वीडियो देखकर कहा जा सकता है कि शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) ने इसमें धमाकेदार एंट्री की। इतना ही नहीं, उन्होंने अपने 'चेन्नई एक्सप्रेस' के गाने पर ताबड़तोड़ डांस भी किया। 'जवान' के प्री-रिलीज इवेंट में बड़ी मात्रा में फैंस भी जुटे नजर आए। हर किसी में मूवी को लेकर काफी एक्साइटमेंट देखने को मिली।

'जवान' (Jawan) के प्री-रिलीज इवेंट में सुनील ग्रोवर ने शाहरुख खान की तारीफों के जमकर पुल बांधे। उन्होंने बताया कि शाहरुख खान के साथ काम करना उनका सपना था, जो कि पूरा हो गया है। बता दें कि 'जवान' का प्री-रिलीज इवेंट चेन्नई के साईं राम इंजीनियरिंग कॉलेज में आयोजित हुआ। इवेंट के दौरान कमल हासन ने लाइव आकर शाहरुख खान, नयनतारा, विजय सेतुपति और 'जवान' के बाकी कलाकारों को फिल्म के लिए शुभकामनाएं दीं।

'जवान' के कारण तमिलनाडू के 3000 परिवारों को हुआ फायदा

बता दें कि 'जवान' (Jawan) के जरिए तमिलनाडू में तीन हजार परिवारों को समृद्ध होने का मौका मिला। इस बात का खुलासा डायरेक्टर मुत्तुराज ने स्टेज पर किया। निर्देशक ने इस बात के लिए शाहरुख खान का शुक्रिया भी अदा किया।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article