बॉलीवुड

Jawan की रिलीज से पहले माता वैष्णो देवी के दरबार में पहुंचे Shah Rukh Khan, फिल्म की सफलता के लिए की कामना

Shah Rukh Khan Visits Mata Vaishno Devi Temple Before Release Of Jawan: बॉलीवुड के किंग यानी शाहरुख खान की 'जवान' की रिलीज में बस आठ ही दिन बाकी रह गए हैं। खास बात तो यह है कि फिल्म की रिलीज से पहले शाहरुख खान माता वैष्णो देवी के दरबार में पहुंचे, जिससे जुड़ा वीडियो खूब वायरल हो रहा है।

Image

शाहरुख खान 'जवान' की रिलीज से पहले पहुंचे माता वैष्णो देवी के दरबार

Shah Rukh Khan Visits Mata Vaishno Devi Temple Ahead Of Jawan: बॉलीवुड के किंग यानी शाहरुख खान अपनी अपकमिंग मूवी 'जवान' के जरिए पर्दे पर धमाल मचाने के लिए तैयार हैं। उनकी इस मूवी के लिए फैंस भी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। 'जवान' (Jawan) का ट्रेलर भी 31 अगस्त को रिलीज होने वाला है, जिसके लिए फैंस में काफी एक्साइटमेंट हैं। लेकिन खास बात तो यह है कि फिल्म की रिलीज से पहले शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) माता वैष्णो देवी के दरबार में पहुंचे, जिससे जुड़ा किंग खान का वीडियो खूब वायरल हो रहा है।

शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) के वीडियोज को उनके फैन पेज ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर शेयर किया है। वीडियो में किंग खान फुल सिक्योरिटी के बीच माता वैष्णो देवी के दरबार में पहुंचते नजर आए। हालांकि इस दौरान किंग खान ने अपना चेहरा पूरी तरह से ढका हुआ था। शाहरुख खान की इससे जुड़ी कुछ तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोर रही हैं। बता दें कि 'पठान' की रिलीज के वक्त भी शाहरुख खान ने माता वैष्णो देवी के दर्शन किये थे। ं

'जवान' के लिए फैंस ने भी की कामना

शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) को माता वैष्णो देवी के दरबार में देखकर फैंस ने भी 'जवान' (Jawan) के हिट होने की कामना की। एक यूजर ने लिखा, "माता इन साहब की मुराद पूरी करें।" वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, "फिल्म की रिलीज से पहले वैष्णो देवी और मक्का शरीफ जाना आशीर्वाद पाने का बहुत अच्छा तरीका है।"

7 सितंबर को रिलीज होगी 'जवान'

बता दें कि शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की अपकमिंग मूवी 'जवान' 7 सितंबर को बड़े पर्दे पर दस्तक देगी। मूवी को लेकर एडवांस बुकिंग जोरों-शोरों पर चल रही है। खासकर अमेरिका और दुबई जैसे देशों में 'जवान' ने रिलीज से पहले ही करोड़ों रुपये कमा लिये हैं।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article