Jawan box office collection day 8 Prediction: बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की फिल्म जवान ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया है। फिल्म का कलेक्शन थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। मूवी को रिलीज हुए एक हफ्ता पूरा हो गया है। अब फिल्म जल्द ही 400 करोड़ क्लब में शामिल होने वाली है। घरेलू बॉक्स ऑफिस पर जवान ने जबरदस्त कमाई कर ली है। अब फिल्म के 8वें दिन के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के शुरुआती आंकड़े भी सामने आ गए हैं। फिल्म की कमाई ने कई रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए हैं। फिल्म में शाहरुख खान के साथ ही नयनतारा को लीड रोल में काफी पसंद किया जा रहै है, वही विजय सेतुपित को विलेन के रोल में देखना भी फैंस को काफी अच्छा लग रहा है। आइए अब आंठवे दिन के जवान के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर एक नजर डालते हैं।
Jawan Box Office: जवान ने 8वें दिन की इतनी कमाई
शाहरुख खान की फिल्म जवान (Jawan) अब जल्द ही 400 करोड़ रुपये के क्लब में शामिल होने वाली है। फिल्म के आठवें दिन के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की बात करें तो, शुरुआती आंकड़ों के अनुसार फिल्म ने 19.50 करोड़ तक की कमाई कर ली है। फिल्म ने 7वें दिन 23 करोड़ की कमाई की थी। जिससे पता चलता है कि मूवी की कमाई में 5 करोड़ की गिरावट आ गई है।
