Jailer Box Office Collection 4th Day: साउथ सुपरस्टार रजनीकांत (Rajnikanth) की फिल्म जेलर (Jailer) को दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार कमाई कर रही हैं। फिल्म का निर्देशन निलेशन दिलीपकुमार ने किया है। फिल्म जल्द 150 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार करे लेगी। फिल्म ने वर्ल्डवाइड 300 की कमाई कर ली है। फिल्म को लॉन्ग वीकेंड का भरपूर फायदा मिल रहा है। फिल्म 10 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म को दर्शकों और क्रिटिक्स से पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिला है।
फिल्म पहले दिन से बॉक्सऑफिस पर धमाकेदार कमाई कर रही है। फिल्म ने 4 दिन में 146. 40 करोड़ की धमाकेदार कमाई कर ली है। सिर्फ भारत ही नहीं विदेश में भी फिल्म धमाकेदार कमाई कर रही है। जेलर में एक्टर ने रिटायर्ड पुलिस अफसर की भूमिका निभाई है। उनकी दमदार एक्टिंग ने दर्शकों का दिल जीत लिया है।
बॉक्स ऑफिस पर छाया जेलर का जलवा
फिल्म में मोहनलाल और तमन्ना भाटिया ने कैमियो रोल प्ले किया है। इस फिल्म में रजनीकांत के साथ राम्या कृष्णन, शिवाकुमार, योगी बाबू समेत कई कलाकारों ने मुख्य भूमिका निभाई है। जेलर ने पीएस 2 का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। साल 2023 की सबसे बड़ी ओपनिंग फिल्म जेलर है। एक्टर ने 2 साल बाद बड़े पर्दे पर वापसी की है। इससे पहले रजनीकांत की अन्नाथे रिलीज हुई थी। फिल्म में भाई- बहन की कहानी को दिखाया गया था।
