बॉलीवुड

Jawan Chaleye Song Out: शाहरुख -नयनतारा की रोमांटिक केमिस्ट्री ने जीता दिल, फैंस बोले- किंग ऑफ रोमांस इज बैक

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Aug 14, 2023, 01:15 PM IST

Jawan Chaleye Song Out: शाहरुख खान की फिल्म जवना का दूसरा गाना चलेया रिलीज हो गया है। गाने में किंग खान और नयनतारा की रोमांटिक केमिस्ट्री ने दर्शकों का दिल जीत लिया है। सोशल मीडिया पर ये गाना आते ही वायरल हो गया है। फैंस इस गाने पर जमकर रिएक्शन दे रहे हैं।

Image

Jawan Chaleya song out (credit pic: instagram)

Jawan Chaleye Song Out: शाहरुख खान(Shahrukh Khan) की एक्शन थ्रिलर फिल्म जवान के रिलीज का इंतजार दर्शक बेसब्री से कर रहे हैं। फिल्म का पहला गाना जिंदा बंदा कुछ समय पहले ही रिलीज हुआ है। एक्टर ने अपनी फिल्म का सबसे रोमांटिक गाना चलेया रिलीज कर दिया है। एक्टर ने अपने इंस्टाग्राम पर गाने का वीडियो शेयर किया है। गाने में नयनतारा और शाहरुख की रोमांटिक केमिस्ट्री दर्शकों को बेहद पसंद आ रही हैं।

फिल्म के हिंदी वर्जन को अरिजीत सिंह और शिल्पा राव ने गाया है। गाने को कोरियोग्राफ फराह खान ने किया है। इस गाने को कुमार ने लिखा है। शाहरुख ने आस्क मी एनीथिंग सेंशन के दौरान बताया था कि चलेया सॉन्ग उनका फेवरेट है। किंग खान के इस फिल्म के रिलीज का इंतजार दर्शक बेसब्री से कर रहे हैं।

जवान का चलेया सॉन्ग हुआ आउट

शाहरुख की इस फिल्म का निर्देश अतली कर रहे हैं। जवान सिनेमाघरों में 7 सिंतबर 2023 को रिलीज होगी। फिल्म को हिंदी, तमिल और तेलुगु भाषा में रिलीज किया जाएगा। जवान में नयनतारा पुलिस अफसर का रोल निभाएंगी। फिल्म में एक्शन और सस्पेंस का धमाकेदार डोज मिलने वाला है। जवान में दीपिका पादुकोण कैमियो रोल में नजर आएंगी। इसके अलावा फिल्म में सान्या मल्होत्रा, प्रियामणि और रिद्धी डोगरा मुख्य भूमिका में है। पठान के बाद शाहरुख की ये दूसरी ब्लॉकबस्टर मूवी होगी।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article