बॉलीवुड

Jacqueline Fernandez का बदला मन, सुप्रीम कोर्ट से वापस ली याचिका

Money laundering Case: 200 करोड़ के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में नया अपडेट सामने आया है। बताया जा रहा है कि जैकलीन ने सुप्रीम कोर्ट में दायर अपनी विशेष अनुमति याचिका वापस ले ली है।

Image

जैकलीन फर्नांडिस ने वापस ली याचिका (pic credit-instagram)

Money laundering Case: बॉलीवुड अदाकारा जैकलीन फर्नांडिस (Jacqueline Fernandez) इन दिनों चर्चा में बनी हुई है। जहां एक तरफ जैकलीन फर्नांडिस की फिल्म वेलकम टू द जंगल (Welcome to the Jungle) धमाल मचा रही है। दूसरी तरफ जैकलीन फर्नांडिस एक बार ठग सुकेश चंद्रशेखर को लेकर सुर्खियों में आ गई हैं। ठग सुकेश चंद्रशेखर मामले में एक नया अपडेट सामने आया है। बताया जा रहा है कि जैकलीन ने सुप्रीम कोर्ट में दायर अपनी विशेष अनुमति याचिका वापस ले ली है। आइए पूरी बात जानते है इस रिपोर्ट में...(टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें-मनी लॉन्ड्रिंग केस में Jacqueline Fernandez को लगा झटका, सरकारी गवाह बनने की याचिका पर ईडी का विरोध)

jaqchand.

जैकलीन फर्नांडिस ने वापस ली याचिका (pic credit-instagram)

जैकलीन फर्नांडिस ने वापस ली याचिका

बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस ने 200 करोड़ रुपये के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सुप्रीम कोर्ट में दायर अपनी याचिका वापस ले ली है। इस याचिका के जरिए उन्होंने दिल्ली की एक अदालत के उस आदेश को चुनौती दी थी, जिसमें उनके खिलाफ आरोप तय करने का फैसला किया गया था।ल25 जून को इस मामले की सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट की जस्टिस बी.वी. नागरत्ना और जस्टिस जॉयमाल्या बागची की पीठ ने जैकलीन को अपनी याचिका वापस लेने की अनुमति दे दी। कोर्ट ने उन्हें कानून के तहत उचित कानूनी विकल्प अपनाने की भी छूट दी है। इससे पहले 30 मई को दिल्ली की एक अदालत ने जैकलीन फर्नांडिस, कथित ठग सुकेश चंद्रशेखर और 15 अन्य आरोपियों के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग मामले में आरोप तय करने का आदेश दिया था।

क्या है ईडी का आरोप

ईडी का आरोप है कि जैकलीन फर्नांडिस कथित ठग सुकेश चंद्रशेखर के लगातार संपर्क में थीं। जांच एजेंसी के मुताबिक, सुकेश ने अपनी सहयोगी पिंकी ईरानी के जरिए जैकलीन को कई महंगे तोहफे और कीमती सामान भिजवाए थे। ईडी के अनुसार, सुकेश चंद्रशेखर जेल में रहते हुए भी एक संगठित आपराधिक गिरोह चला रहा था। वह खुद को प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ), गृह मंत्रालय और कानून मंत्रालय जैसे बड़े सरकारी विभागों का अधिकारी बताकर लोगों को धोखा देता था।

Kumar Sarash
कुमार सरसauthor

कुमार सरस टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और रोचक है, जो पाठकों को तुरंत जोड़ लेती है। कुमार सरस को बॉलीवुड, टीवी और OTT की ट्रेंडिंग खबरों पर काम करने में खास रुचि है। अब तक उन्होंने 2,500 से अधिक आर्टिकल्स लिखे हैं, जिनमें ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव अपडेट्स और एंटरटेनमेंट फीचर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article