Jacqueline Fernandez in trouble: बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस (Jacqueline Fernandez ) इन दिनों चर्चा में बनी हुई हैं। मनी लॉन्ड्रिंग मामले में जैकलीन फर्नांडिस की मुश्किलें फिर से बढ़ गई है। बीते दिनों ठग सुकेश चंद्रशेखर (Sukesh Chandrashekhar) के मनी लॉन्ड्रिंग केस में जैकलीन ने सरकारी गवाह बनने की मांग की थी। इस बीच ईडी ने जैकलीन फर्नांडिस को तगड़ा झटका दिया है। आइए नजर डालते है इस खास रिपोर्ट में.....(ये भी पढ़ें-जैकलीन फर्नांडिस को सुप्रीम कोर्ट से झटका, सुकेश चंद्रशेखर 200 करोड़ ठगी मामले में याचिका हुई खारिज)

ईडी ने जैकलीन फर्नांडिस को दिया झटका (pic credit-twitter)
ईडी ने जैकलीन को दिया झटका
ईडी ने सोमवार को जैकलीन फर्नांडिस की उस याचिका का विरोध किया, जिसमें उन्होंने 200 करोड़ रुपये के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सरकारी गवाह बनने की मांग की थी। यह मामला ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा हुआ है। जैकलीन फर्नांडिस ने पिछले महीने अदालत में अर्जी दाखिल कर खुद को इस मामले में अप्रूवर बनाने की मांग की थी। उन पर आरोप है कि उन्होंने सुकेश से महंगे गिफ्ट लिए थे और दोनों के रिश्ते में होने की भी चर्चा रही है। पटियाला हाउस कोर्ट ने जैकलीन को ईडी की आपत्तियों पर जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया है। मामले की अगली सुनवाई 12 मई को होगी। ईडी ने अदालत में कहा कि जैकलीन को मनी लॉन्ड्रिंग केस में पैसों का फायदा पहुंचा है। ईडी के मुताबिक, जैकलीन को सुकेश के आपराधिक रिकॉर्ड के बारे में जानकारी होने के बावजूद वह लगातार उसके संपर्क में रहीं इसलिए उन्हें सरकारी गवाह बनाना न्याय के खिलाफ होगा।
सुकेश चंद्रशेखर पर है ये आरोप
ईडी का यह भी कहना है कि जांच के दौरान जैकलीन ने पूरी तरह सहयोग नहीं किया और मनी लॉन्ड्रिंग कानून के तहत दर्ज पांच बयानों में पूरी सच्चाई नहीं बताई। सुकेश चंद्रशेखर पर आरोप है कि उसने खुद को प्रधानमंत्री कार्यालय और गृह मंत्रालय से जुड़ा बड़ा अधिकारी बताकर कारोबारी अदिति सिंह से करीब 200 करोड़ रुपये की ठगी की थी। ईडी ने दिसंबर 2021 में इस मामले में पहली चार्जशीट दाखिल की थी, जिसमें जैकलीन का नाम नहीं था। लेकिन अगस्त 2022 में दाखिल दूसरी सप्लीमेंट्री चार्जशीट में उन्हें भी आरोपी बनाया गया।
