बॉलीवुड

Jacqueline Fernandez ने वापस ली सरकारी गवाह बनने की अर्जी, ईडी ने किया था विरोध

Jacqueline Fernandez Case: ईडी के विरोध के बाद बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सरकारी गवाह बनने की अपनी याचिका वापस ले ली है। आइए नजर डालते है इस रिपोर्ट पर...

Image

जैकलीन फर्नांडिस ने वापस ली याचिका (pic credit-instagram)

Jacqueline Fernandez Case: बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस (Jacqueline Fernandez) इन दिनों चर्चा में बनी हुई है। बीते दिनों ईडी (ED) ने जैकलीन की मुश्किलों और बढ़ा दी थी। दरअसल, मनी लॉन्ड्रिंग मामले में जैकलीन ने सरकारी गवाह बनने की याचिका दायर की थी लेकिन ईडी ने इसका विरोध किया था। अब ये खबर सामने आई है कि जैकलीन फर्नांडिस ने 200 करोड़ रुपये के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सरकारी गवाह बनने की अपनी याचिका वापस ले ली है। (ये भी पढ़ें-मनी लॉन्ड्रिंग केस में Jacqueline Fernandez को लगा झटका, सरकारी गवाह बनने की याचिका पर ईडी का विरोध)

sukesh jacueline.

जैकलीन फर्नांडिस ने वापस ली सरकारी गवाह बनने की अर्जी (Pic credit-social media)

जैकलीन फर्नांडिस ने वापस ली याचिका

जैकलीन फर्नांडिस पर सभी की नजरें फिर से टिक गई है। एक्ट्रेस ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सरकारी गवाह बनने की अपनी याचिका वापस ले ली है। यह मामला कथित ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा हुआ है। जैकलीन ने पिछले महीने दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट में यह अर्जी दाखिल की थी, लेकिन मंगलवार को उन्होंने इसे वापस ले लिया। दरअसल, ईडी ने कोर्ट में जैकलीन की इस मांग का विरोध किया था। एजेंसी का कहना था कि सुकेश के आपराधिक मामलों की जानकारी होने के बावजूद भी जैकलीन लगातार उसके संपर्क में बनी रहीं। ED के मुताबिक, जैकलीन ने सुकेश से महंगे गिफ्ट्स, लग्जरी सामान और कई दूसरी सुविधाएं लीं, जो कथित तौर पर अवैध पैसों से खरीदी गई थीं।

सुकेश पर है ये आरोप

जैकलीन फर्नांडिस को भी इस केस में आरोपी बनाया गया था। जांच एजेंसियों का आरोप है कि उन्होंने सुकेश से ऐसे तोहफे स्वीकार किए, जो 200 करोड़ रुपये की कथित ठगी से जुड़े पैसों से खरीदे गए थे। सुकेश चंद्रशेखर पर आरोप है कि उसने कारोबारी अदिति सिंह से यह रकम ठगी थी। अदिति सिंह, जो कि फोर्टिस हेल्थकेयर के पूर्व प्रमोटर शिविंदर सिंह की पत्नी हैं। ये मनी लॉन्ड्रिंग केस दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा द्वारा दर्ज मामले से जुड़ा हुआ है। आरोप है कि सुकेश ने खुद को केंद्र सरकार का बड़ा अधिकारी बताकर अदिति सिंह से संपर्क किया था।

Kumar Sarash
कुमार सरसauthor

कुमार सरस टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और रोचक है, जो पाठकों को तुरंत जोड़ लेती है। कुमार सरस को बॉलीवुड, टीवी और OTT की ट्रेंडिंग खबरों पर काम करने में खास रुचि है। अब तक उन्होंने 2,500 से अधिक आर्टिकल्स लिखे हैं, जिनमें ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव अपडेट्स और एंटरटेनमेंट फीचर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article