Kaali Kheti Release Date Postpone: बॉलीवुड एक्टर जैकी श्रॉफ (Jackie Shroff) और शरद केलकर (Sharad Kelkar) की अपकमिंग हॉरर फिल्म काली खेती (Kaali Kheti) को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। लंबे समय से इस फिल्म की रिलीज का इंतजार कर रहे दर्शकों को अब थोड़ा और इंतजार करना पड़ेगा। दरअसल, मेकर्स ने फिल्म की रिलीज डेट में बदलाव करने का फैसला किया है। पहले यह फिल्म अक्टूबर में सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली थी, लेकिन अब इसकी रिलीज को आगे बढ़ा दिया गया है। तो चलिए जानते हैं कि जैकी श्रॉफ की फिल्म काली खेती कब बड़े पर्दे पर रिलीज होने वाली है।
Times Now Navbharat पर ये भी पढ़ें:दिल्ली हाई कोर्ट ने Salman Khan को जारी किया नोटिस, जानें क्या है पूरी बात?
कब रिलीज होगी 'काली खेती'?
जैकी श्रॉफ और शरद केलकर की फिल्म काली खेती एक बार फिर से खबरों में आ गई है। इसकी वजह फिल्म की रिलीज से जुड़ा एक बड़ा अपडेट है। खबर है कि फिल्म काली खेती की रिलीज डेट को आगे बढ़ा दिया गया है। इसका ऐलान मेकर्स ने फिल्म का नया पोस्टर शेयर कर के किया है। अब फिल्म 20 नवंबर को रिलीज होने वाली है। पहले फिल्म 23 अक्टूबर को सिनेमाघरो में दस्तक देने वाली थी। आपको बता दें कि फिल्म में जैकी श्रॉफ और शरद केलकर के साथ कई जाने-पहचाने कलाकार नजर आने वाले हैं और कहानी का बैकग्राउंड भी काफी अलग बताया जा रहा है।
Times Now Navbharat पर ये भी पढ़ें:Vidyut Jammwal ने स्टेज पर 15 मिनट तक रोकी सांस, VIDEO देख कांप उठे फैंस
क्या होगी स्टोरी?
‘काली खेती’ एक हॉरर फिल्म है, जिसकी कहानी ग्रामीण माहौल के बीच बुनी गई है। फिल्म के नाम से ही अंदाजा लगाया जा सकता है कि इसमें खेती और गांव की दुनिया को डरावने अंदाज में दिखाया जाएगा। हालांकि मेकर्स ने अभी फिल्म की कहानी से जुड़ी ज्यादा जानकारी सामने नहीं रखी है, लेकिन इसके पोस्टर और अब तक सामने आई जानकारी से साफ है कि फिल्म में डर के साथ रहस्य का भी तड़का देखने को मिलेगा। फिल्म काली खेती की रिलीज डेट आगे बढ़ने पर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।
