Ponniyin Selvan- 1 And Vikram Vedha Box Office Collection: रिलीज के दूसरे हफ्ते के बाद भी मणि रत्नम (Mani Ratnam) द्वारा निर्देशित फिल्म पन्नियिन सेल्वन- 1 (Ponniyin Selvan- 1) का फैन बेस बना हुआ है। रिलीज के पहले दिन इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई की थी। जिसके बाद वीकेंड इस फिल्म के लिए फायदेमंद साबित हुआ था। वीकेंड की वजह से इस फिल्म की कमाई में बढ़ोतरी देखी गई थी। दूसरे वीकेंड का भी इस फिल्म ने भरपूर फायदा उठाया लेकिन बीते सोमवार को इस फिल्म के कारोबार में भारी गिरावट हुई। पोन्नियिन सेल्वन- 1 की तरह ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) और सैफ अली खान (Saif Ali Khan) की फिल्म विक्रम वेधा (Vikram Vedha) का हाल है। यहां देखें दूसरे हफ्ते के पहले सोमवार को इन दोनों फिल्मों की कमाई कितनी हुई।
सोमवार को फुस्स हुई पोन्नियिन सेल्वन- 1 (Ponniyin Selvan- 1 Box Office Collection )
बीते शनिवार और रविवार की बात की जाए तो इस फिल्म ने वीकेंड का भरपूर फायदा उठाते हुए शानदार कमाई की थी (Ponniyin Selvan Box Office Collection)। लेकिन दूसरे हफ्ते के सोमवार को इस फिल्म की कमाई में गिरावट देखी गई। खबरों के अनुसार दूसरे, सोमवार को इस फिल्म ने महज 5 करोड़ 10 लाख रूपए की ही कमाई की है। पहले शनिवार को जहां इस फिल्म ने 15.45 करोड़ रुपए कमाए थे वहीं दूसरे सोमवार को 15.95 करोड़ की कमाई करके एक नई उम्मीद जगाई थी। लेकिन सोमवार को दिखे गिरावट की वजह से एक बार फिर मेकर्स को झटका लगा है।
विक्रम वेधा से भी टूटी उम्मीद (Vikram Vedha Box Office Collection)
विक्रम वेधा (Vikram Vedha) को भले ही क्रिटिक्स ने दमदार रिव्यूज दिए थे, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म का जादू नहीं चल पाया। ऋतिक रोशन और सैफ अली खान को इस फिल्म में ताबड़तोड़ एक्शन करते हुए देखा गया था लेकिन यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अपना एक्शन करने में फेल हो गई। कहा जा सकता है कि विक्रम वेधा से ऋतिक रोशन की वापसी दमदार नहीं रही क्योंकि सोमवार को इस फिल्म की कमाई में गिरावट देखी गई। दूसरे वीकेंड पर फिल्म ने 1.50 करोड़ रुपए का बिजनेस किया। ऐसे में इस फिल्म का कुल कलेक्शन 70.50 करोड़ रुपए है। कयास लगाए जा रहे हैं कि यह फिल्म 100 करोड़ क्लब में मुश्किल से ही शामिल हो पाएगी।
