Koffee With Karan 9: करण जौहर के मशहूर चैट शो ‘कॉफी विद करण 9’ (Koffee With Karan 9) का नया एपिसोड दर्शकों के लिए हंसी और मजेदार खुलासों से भरपूर होने वाला है। इस बार शो के काउच पर वरुण धवन और जाह्नवी कपूर नजर आएंगे, लेकिन सबसे बड़ा सरप्राइज अर्जुन कपूर की एंट्री है। आज जारी प्रोमो में तीनों की मस्ती, एक-दूसरे की खिंचाई और करण जौहर से जुड़े मजेदार किस्से देखने को मिल रहे हैं। यह एपिसोड 28 अक्टूबर को शाम 7 बजे जियोहॉटस्टार के पीकॉक हब पर आएगा। (Times Now Navbharat पर ये भी पढ़ें-'हवा में जहर, पानी में गंदगी...' मुंबई के प्रदूषण पर Richa Chadha ने उठाई आवाज)
‘कॉफी विद करण 9’का प्रोमो आउट
‘कॉफी विद करण 9’ के प्रोमो में वरुण और जाह्नवी ने उस समय को याद किया, जब करण जौहर ने उनसे बात करना बंद कर दिया था। जाह्नवी ने मजाक में बताया कि इस दौरान उनका वजन बढ़ गया था। वहीं, वरुण ने करण को बहुत ड्रामेबाज बताया और उनकी फिल्म ‘कभी खुशी कभी गम’ के अमिताभ बच्चन वाले अंदाज की नकल उतारी। उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा, “तुम K3G वाले बच्चन बन गए... मैं बड़ा हूं, मुझे हक है!” शो के रैपिड-फायर राउंड में भी कई मजेदार जवाब सुनने को मिलेंगे। वरुण ने मजाक में कहा कि करियर और शादी, दोनों मामलों में सलाह लेने के लिए वह अर्जुन कपूर के पास जाते हैं। दूसरी ओर, जाह्नवी ने रवि किशन के इंस्टाग्राम अकाउंट को अपना पसंदीदा बताया और उनके मशहूर डायलॉग का मजेदार अंदाज में जिक्र किया।
बताते चलें कि ‘कॉफी विद करण 9’ की शुरुआत 14 अक्टूबर को हुई थी। पहले एपिसोड में सलमान खान और खास मेहमान करिश्मा कपूर नजर आए थे। दूसरे एपिसोड में रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा पहली बार एक जोड़े के रूप में शो में पहुंचे थे। आगे के एपिसोड में कियारा आडवाणी-सिद्धार्थ मल्होत्रा, करीना कपूर-सैफ अली खान और विक्की कौशल-कैटरीना कैफ समेत कई सितारों के आने की चर्चा है।
