बॉलीवुड

Amitabh Bachchan family: अराध्या और नव्या के इतने करीब हैं अमिताभ बच्चन, बहू और बेटी को देते हैं बराबर मान

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 11, 2022, 06:45 AM IST

Amitabh Bachchan family: अमिताभ बच्चन एक परफेक्ट फैमिली मैन हैं। अमिताभ बच्चन बहू ऐश्वर्या राय को अपनी बेटी मानती हैं। यही नहीं, बिग बी अपनी नातिन नव्या और पोती आराध्या के भी बेहद करीब हैं। जानिए कैसी है बिग बी के साथ उनकी बॉन्डिंग।

Image

Amitabh Bachchan family: अराध्या और नव्या के इतने करीब हैं अमिताभ बच्चन, बहू और बेटी को देते हैं बराबर मान

KEY HIGHLIGHTS
अमिताभ बच्चन एक परफेक्ट फैमिली मैन हैं।
अमिताभ बच्चन अपनी बहू ऐश्वर्या को बेटी मानते हैं।
बिग बी नातिन नव्या और आराध्या के हैं बेहद करीब।

Amitabh Bachchan family: बिग बी यानी अमिताभ बच्चन 11 अक्टूबर को 80 साल के हो गए हैं। बॉलीवुड के इतिहास में अमिताभ बच्चन इकलौते एक्टर हैं जिन्हें सदी का महानायक कहा जाता है। अमिताभ बच्चन की पर्सनल लाइफ की बात करें तो वह एक परफेक्ट फैमिली मैन है। पत्नी जया बच्चन, बेटे अभिषेक बच्चन, बेटी श्वेता बच्चन के अलावा बिग बी अपनी बहू ऐश्वर्या राय और पोती आराध्या बच्चन और नाती अगस्त्य नंदा और नातिन नव्या नवेली नंदा के भी बेहद करीब हैं। अमिताभ बच्चन अपनी बेटी और बहू को बराबर का मान देते हैं।

साल 2007 में ऐश्वर्या राय बहू बनकर बच्चन परिवार के घर पर आई थीं। शादी के बंधन में बंधे थे। अमिताभ बच्चन ने एक इंटरव्यू में कहा था कि, हमारे लिए कुछ भी नहीं बदला है। एक बेटी जैसे गई थी, दूसरी बेटी आ गई। दरअसल बिग बी अपनी बेटी श्वेता बच्चन और बहू ऐश्वर्या राय के बारे में बात कर रहे थे। साल 2020 में पूरा बच्चन परिवार कोविड महामारी के चपेट में आ गए थे। जब ऐश्वर्या घर वापस लौटी थीं तो बिग बी ने अपने ट्वीट में लिखा, 'ऐश्वर्या और अराध्या जब अस्पताल से लौटीं तो मैं अपने आंसू नहीं रोक पाया था।' बिग बी ने तब भगवान को धन्यवाद दिया था।

नातिन नव्या नंदा से ऐसा है रिश्ता

अमिताभ बच्चन अपनी नातिन नव्या नवेली नंदा के बेहद करीब हैं। सोशल मीडिया पर वह अपनी नातिन से जुड़े कई पोस्ट शेयर करते हैं। आराध्या बच्चन बच्चन फैमिली की सबसे छोटी सदस्य हैं। इसी कारण वह अपने दादा की सबसे लाडली भी हैं। कौन बनेगा करोड़पति में अमिताभ बच्चन ने बताया था कि वह आराध्या के साथ ज्यादा समय नहीं बिता पाते हैं। बकौल अमिताभ बच्चन, 'मैं सुबह सात बजे काम के लिए निकल जाता हूं। 8-8.30 बजे वह स्कूल चली जाती है। मैं घर रात 10-11 बजे पहुंचता हूं तब तक वह सो जाती हैं।'

अमिताभ बच्चन के मुताबिक, 'संडे जब आराध्या फ्री होती है तो वह उनके साथ छुट्टी बिताने की पूरी कोशिश करते हैं। आराध्या जब उनसे नाराज होती हैं तो वह उन्हें चॉकलेट और हेयर बैंड देकर मनाने की कोशिश करते हैं। पिंक कलर आराध्या का फेवरेट है। पिंक हेयर बैंड देखकर वह बहुत खुश हो जाती हैं।'

कुलदीप राघव
कुलदीप राघवauthor

कुलदीप राघव प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों से अधिक अनुभव का रखने वाले पत्रकार हैं। टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वह एजुकेशन सेक्शन को लीड कर रहे हैं। एजुकेशन सेक्टर की गहरी समझ और लगातार फील्ड-ओरिएंटेड रिपोर्टिंग के कारण कुलदीप इस बीट के भरोसेमंद पत्रकारों में गिने जाते हैं। वे स्कूल और उच्च शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाएं, एडमिशन और काउंसलिंग प्रोसेस, स्कॉलरशिप, करियर गाइडेंस, जॉब अलर्ट, स्किल डेवलपमेंट और युवाओं से जुड़े सामाजिक-शैक्षणिक मुद्दों पर तथ्यात्मक और आसान भाषा में खबरें पब्लिश करते हैं। कुलदीप ने अब तक 18,000 से अधिक बाइलाइन स्टोरीज लिखी हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, विश्लेषण, डेटा आधारित रिपोर्ट्स और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article