Salman Khan Film Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan: सलमान खान की फिल्म किसी का भाई किसी की जान को लेकर सोशल मीडिया पर जबरदस्त बज बना हुआ है। फिल्म के अनाउंसमेंट के बाद से ही दर्शक फिल्म को लेकर काफी एक्साइटेड है। सलमान ने फिल्म से अपने दो लुक्स को हाल ही में शेयर किया हैं। फिल्म के फर्स्ट लुक में भाईजान लंबे बालों में नजर आ रहे हैं तो दूसरे लुक में एक्टर शॉर्ट हेयर में काफी हैंडसम लग रहे हैं। सलमान खान के फैंस के लिए हम फिल्म से जुड़ा बड़ा अपडेट सामने लेकर आए हैं। रिपोर्ट्स की माने तो एक्टर की फिल्म का टीजर या मोशन पोस्टर इस साल दीवाली पर रिलीज हो सकता है। जी हां आपने बिल्कुल सही पढ़ा। इस फिल्म का मोशन पोस्टर या टीजर 24 अक्टूबर को रिलीज हो सकता है।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, दीवाली पर सलमान किसी का भाई किसी की जान का टीजर रिलीज कर सकते हैं। ये एक फैमिल एंटरटेनमेंट फिल्म है। इसलिए भाईजान चाहते हैं कि फिल्म के टीजर या मोशन पोस्टर को दीवाली पर रिलीज किया जाए। फिल्म दो महीने बाद रिलीज होगी, ऐसे में फिल्म का प्रमोशन करने के लिए ये सबसे सही समय होगा।
दीवाली पर रिलीज हो सकता है सलमान की फिल्म का टीजर
सलमान खान की टीम दीवाली पर फिल्म का टीजर या पोस्टर रिलीज करने की तैयारी कर रही है। दीवाली एक ऐसा समय होता है जब हर कोई अपने परिवार के साथ होता है। किसा का भाई किसी की जान एक कंप्लीट एंटरटेनमेंट फिल्म है। इसलिए सलमान मानते हैं कि ये फिल्म के टीजर को रिलीज करने का सबसे सही समय होगा।
बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के अनुसार, सलमान खान और डायरेरक्टर फहाद समजी इन दिनों फिल्म के मोशन और टीजर पर काम कर रहे हैं। दोनों जल्द मिलकर फैसला करेंगे कि दीवाली पर क्या रिलीज करना है। सूत्र का कहना है कि अगले 10 दिन में फिल्म से जुड़ा बड़ा अपडेट सामने आ सकता है। ये फिल्म 30 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। सलमान के साथ इस फिल्म में पूजा हेगड़े, शहनाज गिल, पलक तिवारी, सिद्धार्थ निगम, जस्सी गिल, राघव जुयाल, वेंकटेश और जगपति बाबू मुख्य भूमिका में हैं। इस मल्टी स्टार फिल्म का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
